By Shivakant Shukla Last Updated:
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchantt) अपने मदरहुड फेज के हर एक पल का आनंद ले रही हैं। किश्वर और उनके पति सुयश राय (Suyyash Rai) 27 अगस्त 2021 को पहली बार माता-पिता बने थे। किश्वर ने सी-सेक्शन के माध्यम से अपने बेटे निर्वैर को जन्म दिया था। नौ महीने की प्रेग्नेंसी जर्नी से डिलीवरी के बाद तक किश्वर की ननद श्रुति राय, उनके साथ ताकत के स्तंभ की तरह खड़ी रही हैं। जैसे ही निर्वैर ने 40 दिन पूरे किए, वह अपनी बुआ के घर गए और उनका भव्य स्वागत किया गया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 27 अगस्त 2021 को किश्वर मर्चेंट की ननद श्रुति राय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर निर्वैर के जन्म के बाद अस्पताल के कमरे से तत्कालीन नवजात शिशु की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उसका चेहरा "हैलो वर्ल्ड बेबी यहां है।" प्लेकार्ड से ढका हुआ था और श्रुति उसका हाथ थामे दिखाई दे रही थीं।
(ये भी पढ़ें: सुयश राय ने पिता बनने से पहले सीख लिया था डायपर बदलना, बहन श्रुति ने बताया मजेदार किस्सा [Exclusive]
निर्वैर राय 40 दिन के पूरे हो गए हैं, इस मौके पर वह अपने माता-पिता, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के साथ अपनी बुआ श्रुति राय के घर गए। किश्वर ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ बूमरेंग वीडियोज को एक कैप्शन के साथ साझा किया, जिसमें लिखा है, "और इस तरह बुआ ने 40 दिनों के बाद मेरा और बनी का घर में स्वागत किया।"
श्रुति ने पहली बार अपने भतीजे का स्वागत करने के लिए अपने घर को गुब्बारों और चमचमाते पर्दों से सजाया था। श्रुति ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी अपने भतीजे से मुलाकात की कुछ मनमोहक झलकियां साझा की हैं।
(ये भी पढ़ें: नागा चैतन्य संग तलाक के बाद सामंथा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, महिलाओं को जज करने पर किया सवाल)
कुछ दिनों पहले श्रुति राय ने ‘बॉलीवुडशादीज’ को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया था कि, उनके भतीजे ‘निर्वैर’ अपने माता-पिता में से किस पर गए हैं? श्रुति ने कहा था, ‘जब निर्वैर का जन्म हुआ था, तब वो अपने पापा यानी सुयश की तरह लग रहे थे, लेकिन अब वो अपनी मां किश्वर की तरह लगते हैं।’ वहीं, जब श्रुति से पूछा गया कि, कपल के बेटे का नाम ‘निर्वैर’ किसने रखा और इसका क्या मतलब है? श्रुति ने इसका जवाब देते हुए बताया था कि, उनके भतीजे का नाम पूरे परिवार ने मिलकर रखा है। इस नाम का मतलब होता है ‘किसी के प्रति बैर न रखना’।
इसके अलावा, भाई सुयश राय की जिंदगी में आए बदलाव के बारे में श्रुति राय ने कहा था कि, ‘बेबी के आने के बाद से ही, हम सुयश को बहुत चिढ़ाते हैं कि, तुम खुद ही बच्चे हो। अभी उसे चीजों को समझने में थोड़ा टाइम लग रहा है। हम उन्हें बोलते हैं कि, थोड़ा फादर की तरह बिहेव करना शुरू कर दो। अब उन्हें भी समझ में आ रहा है। वह अब किश्वर की मदद भी करते हैं। रात में अगर उठना पड़ता है, तो वह बेबी को लेकर बैठते भी हैं। उनके लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि किश्वर ने डिलीवरी का दर्द बर्दाश्त किया है। इसी वजह से उन्हें चीजें समझ आ गई हैं। लेकिन सुयश धीरे-धीरे चीजों को सीख रहे हैं।’
(ये भी पढ़ें: बिग बॉस 15: ईशान सहगल ने मीशा अय्यर से किया अपने प्यार का इजहार, रोमांस करते दिखे दोनों)
फिलहाल, बेबी के घर में आने के बाद उनकी बुआ श्रुति राय बेहद खुश लग रही हैं। तो आपको सामने आईं ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।