By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की पत्नी व भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर (Kirron Kher) के कैंसर पीड़ित होने की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में तेजी से फैल रही हैं। इस बीच खुद अभिनेता ने इस बात की पुष्टि कर दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, अनुमप खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा है, ''अफवाहें लोगों को परेशान ना करें, इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि, वह इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी।'' (ये भी पढ़ें: दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड वरुण सूद को विश किया बर्थडे, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)
उन्होंने आगे लिखा, ''हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। वह सभी को प्यार देती हैं, इसीलिए उनके इतने चाहने वाले हैं। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।'' अन्त में उन्होंने लिखा है, ''वह ठीक होने की राह पर हैं और हम उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहते हैं, जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और प्यार दिया। अनुपम और सिकंदर।'' (ये भी पढ़ें: कीर्ति कुल्हारी ने पति साहिल सहगल से तोड़ी चार साल पुरानी शादी, नोट शेयर कर किया अनाउंसमेंट)
ध्यान रहे कि, पिछले दिनों बीजेपी चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया था कि, नवंबर में किरण खेर के हाथ में चोट लगने की वजह से वह अस्पताल गई थीं, जहां उन्हें अपने कैंसर पीड़ित होने का पता चला था, इसके बाद इलाज के लिए दिसंबर में उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चला। अब वह अस्पताल में भर्ती तो नहीं हैं लेकिन रोज इलाज के लिए जा जरूर रही हैं। (ये भी पढ़ें: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया संग शेयर की बेहद प्यारी फोटो, पापा के गोद में बैठी दिखीं एक्ट्रेस)
अनुपम खेर और किरण की निजी जिंदगी की बात करें तो, इन दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में उस वक्त हुई थी जब वो दोनों चंडीगढ़ थिएटर ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद साल 1980 में किरण चंडीगढ़ से मुंबई आ गईं और यहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई, जिनसे उन्होंने शादी कर ली और कपल के घर बेटे 'सिकंदर खेर' ने जन्म लिया। दूसरी तरफ अनुपम खेर की शादी साल 1979 में 'मधुमालती' नाम की लड़की से हो गई थी। वहीं, सिकंदर के होने के लगभग 4 साल बाद किरण और गौतम की शादी में खटपट होने लगी। इसके बाद अनुपम और किरण की मुलाकात एक बार फिर से कोलकाता में हुई, जहां ये दोनों 'नादिरा बब्बर' के प्ले के लिए गए थे। इसी मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने किरण को प्रपोज किया और इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। ऐसे में किरण ने गौतम को तलाक देकर साल 1985 में अनुमप खेर से शादी रचा ली और अब ये कपल अपने बेटे सिकंदर खेर के साथ काफी खुश है।
फिलहाल, हम भी एक्ट्रेस के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। तो आपको अनुपम खेर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।