Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिश्ते को उनके बर्थडे पर किया कंफर्म? एक्टर की क्यूट फोटो की शेयर

हाल ही में, खुशी कपूर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिश्ते को उनके बर्थडे पर किया कंफर्म? एक्टर की क्यूट फोटो की शेयर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) भी अपनी मां व बड़ी बहन जान्हवी कपूर के नक्शे-कदम पर चलते हुए फिल्मों में अपना करियर बनाने की शुरुआत कर चुकी हैं। जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से खुशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ वेदांग रैना भी थे। तब से खबरें हैं कि वे दोनों फिल्म की शूटिंग के समय से ही डेट कर रहे हैं। 

ख़ुशी कपूर ने वेदांग को बर्थडे विश करते हुए शेयर की लवली फोटो

2 जून 2024 को वेदांग रैना अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर ख़ुशी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेदांग की एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें वेदांग अपने फरबेबी के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे दिख रहे हैं। हालांकि, इस फोटो के साथ खुशी ने अपने रिश्ते के बारे में कोई हिंट नहीं दिया और वेदांग को एक नोट के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोटो पर लिखा, "हैप्पी बर्थडे वेदांग।"

vedang raina

जब ख़ुशी कपूर को वेदांग संग डिनर डेट पर किया गया स्पॉट

बता दें कि जब से खुशी और वेदांग ने 'द आर्चीज' में साथ काम किया है, तब से उनके डेटिंग की अफवाहें हैं। हालांकि, उनमें से अभी तक किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच, बीते दिनों उन्हें मुंबई में मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करते हुए सुंदर लग रहे थे। इस दौरान खुशी ब्लैक मिडी ड्रेस में अच्छी लग रही थीं, वहीं वेदांग भी ऑल ब्लैक लुक में कूल लग रहे थे। 

vedang raina

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Khushi Kapoor का बर्थडे: Orry ने Janhvi-Shikhar और वेदांग के साथ अपनी लंच डेट की झलकियां कीं शेयर, देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब खुशी मिस्ट्रीमैन संग आईं नजर, तो नेटिजंस ने वेदांग के होने का किया था दावा

इससे पहले, एक 'Reddit' यूजर ने खुशी कपूर की दुबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही थीं। जहां खुशी ग्रे-टोन्ड हुडी और टॅक पैंट में नजर आई थीं, वहीं मिस्ट्री मैन को ग्रे-टोन्ड ट्रैक पैंट और व्हाइट टी-शर्ट में देखा गया था।

फ़ोटो के साथ नेटिजन ने लिखा था, "अभी-अभी दुबई एयरपोर्ट पर ख़ुशी कपूर को एक व्यक्ति के साथ हाथ पकड़े हुए देखा। अभी ख़ुशी कपूर को एक बड़ी LV कैरी ऑन के साथ दुबई में घूमते हुए देखा गया। वह असल ज़िंदगी में बहुत सुंदर हैं। पड़ोस की लड़की जैसी दिखती हैं। माफ़ करें अगर तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिख रहा है, क्योंकि मैं असभ्य नहीं बनना चाहता था और न ही सामने से उनकी तस्वीर लेना चाहता था।" 

vedang raina

फिलहाल, खुशी कपूर और वेदांग के रिश्ते की अफवाहों पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.