Khushi Kapoor ने अपने क्यूट फोन वॉलपेपर के जरिए Vedang Raina के साथ की अपने रिश्ते की पुष्टि

हाल ही में, खुशी कपूर ने अपने फोन वॉलपेपर के माध्यम से वेदांग रैना के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Khushi Kapoor ने अपने क्यूट फोन वॉलपेपर के जरिए Vedang Raina के साथ की अपने रिश्ते की पुष्टि

बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने जोया अख़्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। ऐसा लगता है कि वह अपने को-स्टार वेदांग रैना के साथ रिश्ते में हैं और उन्होंने हाल ही में इस बारे में एक बड़ा हिंट भी दिया है। चल रही अफवाहों से पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच तुरंत कनेक्शन जुड़ा था और उन्हें अक्सर इवेंट्स में एक-दूसरे की कंपनी का लुत्फ उठाते हुए देखा जाता है। हालांकि, पहले दावा किया गया था कि यह एक पीआर स्टंट है, लेकिन ऐसा लगता है कि खुशी और वेदांग वाकई रिलेशनशिप में हैं।

खुशी ने अपने फोन वॉलपेपर के जरिए वेदांग रैना के साथ की अपने रिश्ते की पुष्टि

खुशी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने ग्रे कलर की स्वेटपैंट और टैंक टॉप पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को रेड हैंडबैग के साथ जोड़ा था और उसके साथ एक ब्लैक हुडी कैरी की थी। जहां खुशी पैपराजी से खुशमिजाज अंदाज में बातचीत कर रही थीं, वहीं हमने देखा कि उनके फोन का वॉलपेपर काफी दिलचस्प था।

khushi

खुशी के वॉलपेपर पर उनकी और वेदांग की तस्वीर थी, साथ ही इसमें जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी थे। यह तस्वीर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट की थी, जिसे मूल रूप से उनकी बहन के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने पोस्ट किया था। इस खास फ्रेम में कपूर सिस्टर्स जान्हवी और खुशी, शिखर पहाड़िया और वेदांग रैना के साथ पोज दे रही थीं।

khushi

Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिश्ते को उनके बर्थडे पर किया कंफर्म? एक्टर की क्यूट फोटो की शेयर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब साथ में पोज देने के लिए कहने पर शरमा गए खुशी कपूर और वेदांग रैना

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के संगीत से एक और कैंडिड मोमेंट में खुशी कपूर अपने वेदांग रैना के साथ वेन्यू पर पहुंचीं थीं, लेकिन रूमर्ड कपल ने साथ में फोटो नहीं खिंचवाई थी। खुशी पहले पहुंचीं और फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिया। हालांकि, वह जल्दी से दूर चली गईं, ताकि वेदांग की तस्वीर क्लिक हो जाए। हैरानी की बात यह है कि जब पैपराजी ने दोनों से एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहा, तो एक कैंडिड मोमेंट कैमरे में कैद हो गया, जब खुशी व वेदांग दोनों ही शरमा गए और अभिनेत्री हंसते हुए तेजी से अंदर चली गईं।

vedang

फिलहाल, खुशी कपूर के फोन वॉलपेपर के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis