By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज यानी 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, अब ये इंतजार पूरा हो गया है। कैटरीना और विक्की की दूल्हा-दुल्हन के रूप में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक-दूसरे को करीब 2 सालों से डेट कर रहे थे। दोनों के नजदीकियां लॉकडाउन के दौरान बढ़ी थीं। दोनों ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित 'सिक्स सेंसेस फोर्ट' बरवाड़ा में शादी के बंधन में बंधे। अभी तक दोनों की शादी की आधिकारिक फोटो सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आ गई हैं।
दरअसल, 'ई-टाइम्स' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना और विक्की की शादी की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में विक्की और कैटरीना दूल्हा-दुल्हन के लुक में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फोटो में दोनों के वेडिंग ड्रेस का कलर स्पष्ट नहीं हो रहा है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि, कैटरीना ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का लहंगा और विक्की ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।
दोनों ने फोर्ट के ऊपर छत पर भव्य तरीके से शादी रचाई। इसकी भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
फिलहाल, हमें कपल की आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार है। तो आपको ये फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।