कार्तिक आर्यन की शाही लाइफस्टाइल: करोंड़ों की कारों से आलीशान घर तक इतनी है नेट वर्थ

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। अब उनके पास शानदार गाड़ियां और महंगी संपत्तियां हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

कार्तिक आर्यन की शाही लाइफस्टाइल: करोंड़ों की कारों से आलीशान घर तक इतनी है नेट वर्थ

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो अपने शानदार अभिनय और लुक्स से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल ही में, उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई, जिसके कारण वो चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर का लाइफस्टाइल काफी शानदार है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

kartik aaryan

कार्तिक आर्यन जन्म

कार्तिक आर्यन का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवंबर 1990 को हुआ था। कम ही लोगों को पता होगा कि, उनका पूरा नाम कार्तिक तिवारी था, जिसे उन्होंने अब कार्तिक आर्यन कर लिया है। उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। कार्तिक खुद भी एक इंजीनियर हैं। उन्होंने नवी मुंबई के 'डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' से बॉयोटेक्‍नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। कार्तिक ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों के ऑडिशन भी दिए थे। उन्होंने 3 साल तक मुंबई में स्ट्रगल किया और साल 2011 में उन्हें उनकी पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' मिली। पहली ही फिल्म से उनकी किस्मत चमक गई थी।

kartik

(ये भी पढ़ें-जोस बटलर की लव स्टोरी: क्रिकेटर की प्रेम कहानी है बेहद फिल्मी, पत्नी को मानते हैं लकी चार्म)

कार्तिक आर्यन का करियर

बॉलीवुड में कार्तिक ने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से एंट्री मारी थी। यह उनकी पहली फिल्म थी, जिससे उन्हें बड़ी सफलता मिली। पहली ही फिल्म से दर्शक उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्‍वीटी', 'पति पत्नी और वो', 'लुका छुपी' और 'धमाका' शामिल हैं।

kartik

कार्तिक आर्यन की नेट वर्थ

अपनी हिट फिल्मों के चलते कार्तिक ने अब अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले वो जहां एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। वहीं, अब वो एक फिल्म के लिए 10 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं। साथ ही वो ऐड के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की नेट वर्थ 5 मिलियन है, जो लगभग 36 करोड़ रुपये के बराबर है।

kartik aaryan

कार्तिक आर्यन का आलीशान घर

एक्टर के पास कई शानदार प्रॉपर्टीज हैं, लेकिन उनमें से खास वह घर है, जिसमें वो पहले किराए पर रहते थे, आज कार्तिक उसी घर के मालिक हैं। इस घर की कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है, जो काफी शानदार है।

kartik aaryan

(ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन और पृथ्वी नारायणन की लव स्टोरी: कॉलेज फ्रेंड से जीवन साथी बनने तक, ऐसी है कहानी)

कार्तिक आर्यन की लग्जरी कारें

कार्तिक आर्यन के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत काफी अधिक है। उनके घर के गैराज में 4 सबसे महंगी कारें खड़ी हैं, जिनमें सुपर कार 'लेम्बोर्गिनी यूरस कैप्सूल' है, इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्टर के पास 'बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी' है, जिसे उन्होंने 85 लाख रुपये में खरीदा था। ये कार उनकी पहली लग्जरी गाड़ी थी। इसके अलावा उनके पास एक 'मिनी कूपर एस कन्वर्टिबल' भी है। ये कार काफी खास है, क्योंकि इसे उन्होंने अपनी मां को साल 2020 में गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को उन्होंने 40 लाख रुपए से अधिक की कीमत में खरीदा था। कार्तिक के पास एक शानदार 'पोर्श 718 बॉक्सस्टर' भी है, जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपए से लेकर 1.64 करोड़ रुपए है।

kartik aryan

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी लेटेस्ट फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी अहम रोल में हैं। इसके अलावा वो जल्द ही फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' की शूटिंग शुरू करेंगे।

kartik

(ये भी पढ़ें- मिलिए इमरान ताहिर की पत्नी सुमैया दिलदार से, जिनके लिए क्रिकेटर ने छोड़ा पाकिस्तान)

फिलहाल, हमें तो कार्तिक आर्यन बेहद पसंद हैं। वैसे, आपको कार्तिक की लाइफस्टाइल कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis