ताइक्वांडो प्लेयर बनेंगे करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान? एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक फोटो शेयर किया है, इस फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि- तैमूर को ताइक्वांडो खेल पसंद है, तो आइए देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ताइक्वांडो प्लेयर बनेंगे करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान? एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीर

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों सुरक्षा के चलते पूरे भारत देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन घरों में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, साथ ही अपनी हर एक्टिविटी फैंस तक शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक फोटो साझा किया है। इस फोटो को देखकर ये कहा जा सकता है कि- तैमूर को ताइक्वांडो खेल पसंद है, तो आइए देखें फोटो। 

इस फोटो में नन्हें तैमूर अपने कजन भाई कियान कपूर (Kiaan Kapur) को ताइक्वांडो की प्रैक्टिस करते हुए देख रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर वीडियो कॉल के जरिए अपने भाई को देख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: विरासत में नहीं मिला सैफ अली खान को भव्य पटौदी पैलेस, कहा- अपनी कमाई से वापस पाया) 

बता दें, कियान कपूर (Kiaan Kapur) एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बेटे हैं।  इस फोटो में करीना के लाडले तैमूर बड़े ही प्यार से भाई को ताइक्वांडो सीखते देख रहे हैं। करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी लाइफ के प्यार, लॉकडाउन (Lockdown) में मेरे लड़के।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)  

क्या ताइक्वांडो प्लेयर बनेंगे करीना के लाडले तैमूर?

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि जितनी ध्यान से तैमूर अपने भाई को ताइक्वांडो करते देख रहे हैं उससे लग रहा है कि उनको इस खेल में बहुत मजा आता है, और हो सकता है कि तैमूर आगे चलकर ताइक्वांडो के अच्छे खिलाड़ी बनें। 

गौरतलब है कि करीना कपूर ने जब से इंस्टाग्राम पर एंट्री की है, वह लगातार अपने बेटे की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आते ही करीना कपूर के फॉलोअर्स मिलियन में पहुंच गए हैं। वैसे भी तैमूर अली खान बॉलीवुड के फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। उनकी फोटोज से लेकर वीडियोज तक जैसे ही सोशल मीडिया पर आते हैं, देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

इससे पहले मदर्स डे के मौके पर करीना कपूर ने तैमूर के साथ जुबान निकालते हुए फनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो में मां को देखते हुए तैमूर भी उन्हीं की तरह पोज दे रहे हैं। करीना यहां बिना मेकअप की भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तैमूर की क्यूटनेस देखने लायक है। इस क्यूट तस्वीर के साथ करीना लिखती हैं, 'इससे काफी हद तक मेरे मदर्स डे का अंदाजा लगाया जा सकता है, खैर टिम के साथ हर दिन। हैप्पी मदर्स डे'। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने अपनी मॉम करीना कपूर को विश किया मदर्स डे, करिश्मा ने शेयर की ये फोटो)  

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रहे हैं। करीना आए दिन अपने बेटे तैमूर का वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

वहीं, अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर ने एक दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। इसके अलावा करीना जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। 

आपको करीना की द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis