By Rinki Tiwari Last Updated:
अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। करीना अपने लाजवाब अभिनय के अलावा अपने लुक्स और फैंशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस की निजी जिंदगी भी अक्सर लाइमलाइट में रहती है। पिछले दिनों ही करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसकी पहली झलक अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
उससे पहले ये जान लीजिए कि, करीना कपूर और सैफ अली खान 21 फरवरी 2021 को एक बार फिर माता-पिता बने थे। करीना ने इस दिन एक बेटे को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी सैफ अली खान ने एक स्टेटमेंट जारी कर फैंस को दी थी। सैफ ने ‘पीटीआई’ को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा था, ‘हमें एक बेबी बॉय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मॉम और बेबी सेफ व हेल्दी हैं।’ इसके बाद से ही फैंस उनके बेबी की झलक पाने के लिए बेताब हैं, लेकिन अब फैंस का ये लंबा इंतजार खत्म हो गया है। (ये भी पढ़ें- बेटी केशा के सिर पर तेल मालिश करते दिखे एक्टर शरद केलकर, देखें ये अमेजिंग वीडियो)
दरअसल, करीना कपूर खान ने 8 मार्च 2021 को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर अपने बेबी बॉय की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में देखा जा सकता है कि, ‘बेबी पटौदी’ कैसे अपनी मां के गोद में आराम से सो रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिख रहा है। (ये भी पढ़ें- भाई इब्राहिम के बर्थडे बैश में अब्बू सैफ के साथ एन्जॉय करती नजर आईं सारा अली खान, शेयर कीं फोटोज)
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘कोई भी ऐसी चीज नहीं है, जिसे औरतें नहीं कर सकती हैं। हैप्पी वुमन डे मेरे प्यारे लोगों को।’ इसके साथ उन्होंने कई हार्ट इमोजी शेयर की हैं।
इससे पहले भी करीना कपूर के बेबी बॉय की झलक पैपराजी के कैमरे में कैद हुई थी। दरअसल, करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपने बेबी को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद जब करीना कपूर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं, तो उस वक्त उनके लिटिल चैंप की एक झलक पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। सामने आई इस फोटो में करीना ने बेबी का चेहरा प्राइवेसी को मेंटेन करने के लिए एक कपड़े से कवर किया हुआ था।
दूसरे बेटे के जन्म के बाद से ही करीना कपूर के घर में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद करीना कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना नहीं भूलती हैं। कुछ समय पहले ही करीना ने डिलीवरी के बाद अपनी पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर ग्लो साफ देखा जा सकता है। इस दौरान करीना ने ब्लैक गॉगल्स के साथ हैट पहन रखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कहा था कि उन्होंने अपने सभी फैंस को खूब याद किया। (ये भी पढ़ें- 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह ने वाइफ प्रियंका को विश किया बर्थडे, लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार')
तो आपको करीना कपूर के न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।