By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बतौर लेखक अपनी किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ से डेब्यू कर चुकी हैं। उनकी किताब 9 अगस्त 2021 को लॉन्च हुई। करीना ने अपनी इस किताब में अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की प्रेग्नेंसी की यात्रा के बारे में बात की है। उनकी इस किताब में उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं, जिसमें से एक करीना के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का अचानक सिजेरियन के जरिए जन्म होना है।
जी हां, 20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर और सैफ अली खान के घर में जन्मे तैमूर अली खान की डिलीवरी अचानक सिजेरियन के जरिए करनी पड़ी थी, जिसके बारे में एक्ट्रेस ने विस्तार से अपनी किताब में बताया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि, उन्होंने तैमूर को उनके जन्म के 14 दिनों से ज्यादा समय तक अपना दूध भी नहीं पिलाया था। हालांकि, जेह के जन्म के दौरान ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ।
(ये भी पढ़ें- सबा अली खान ने भाई सैफ और भाभी का किया समर्थन, बेटे का नाम 'जहांगीर' रखने पर हो रही ट्रोलिंग)
करीना कपूर ने इस बारे में बताते हुए लिखा है, ‘तैमूर अचानक सिजेरियन से हुआ था। उस दौरान मेरे पास सचमुच 14 दिनों से अधिक समय से दूध (ब्रेस्ट मिल्क) नहीं था। मैं पूरी तरह से सूख चुकी थी। मेरी मां और मेरी नर्स मेरे अगल-बगल मंडरा रहे थे, मेरे ब्रेस्ट को दबा रहे थे और सोच रहे थे कि, आखिर ‘ऐसा’ (ब्रेस्ट मिल्क) क्यों नहीं हो रहा था।’
हालांकि, जेह के जन्म के दौरान ऐसा नहीं था। इस बारे में बताते हुए करीना ने कहा है, ‘जेह के जन्म के दौरान मेरा फ्लो बेहतर था और मैंने उसे अपने बेटे का पालन-पोषण करने के लिए मैनेज किया। मैं उसे स्तनपान कराना स्वीकार किया और इसे कुछ हफ्तों के लिए विशेष रूप से करना मुझे एक उपलब्धि की तरह लगा।’
(ये भी पढ़ें- सैफ-करीना ने दूसरे बेटे का नाम रखा है 'जहांगीर', एक्ट्रेस ने अपनी किताब में किया खुलासा)
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, लेकिन अपने दूसरे बेटे को कपल ने लाइमलाइट से दूर रखा है। हालांकि, करीना ने अपनी किताब में न केवल अपने बेटे की झलक दिखाई है, बल्कि उसका नाम भी बताया है। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे का नाम ‘जहांगीर’ रखा है, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। दरअसल, जहांगीर (अकबर के बेटे) एक मुगल शासक थे, जिन्होंने सिख गुरु अर्जन का कत्ल किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि, करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे जेह को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस और उनके पति सैफ ने ये फैसला लिया है कि, वो अपने दूसरे बेटे को लाइमलाइट से दूर रखेंगे। यही वजह है कि, करीना जब भी सोशल मीडिया पर अपने दूसरे बेटे की तस्वीरें शेयर करती हैं, तो रणनीतिक रूप से उसका चेहरा ढक देती हैं।
(ये भी पढ़ें- सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
फिलहाल, करीना कपूर खान की किताब को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे, करीना के इस अनुभव पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।