By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) 20 दिसंबर 2022 को 6 साल के हो जाएंगे। तैमूर के छठें बर्थडे से पहले कपल ने उनके लिए एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी झलक दिखाई है, जिसमें तैमूर काफी मस्ती करते भी दिख रहे हैं।
दरअसल, 15 दिसंबर 2022 को करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे तैमूर की एक क्यूट फोटो शेयर की। फोटो में हम तैमूर को बाउंसी कैसल पर खेलते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही बेबो ने फोटो पर लिखा कि उनके बेटे के एक्सप्रेशंस बता रहे हैं कि उन्होंने पार्टी में खूब एंजॉय किया। करीना ने कैप्शन में लिखा था, "ठीक है, साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि पार्टी हिट थी। मेरे जेडी टिम।"
इसके अलावा, करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें वह अपने पति सैफ के साथ पोज़ दे रही थीं। इस दौरान ब्लैक कलर की फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ स्लीवलेस टॉप में वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं सैफ ने डेनिम के साथ ब्लू कलर की शर्ट में अपने लुक को कैजुअल रखा था।
वैसे, इसमें कोई शक नहीं है कि करीना को अपने बच्चों तैमूर और जेह की झलकियां शेयर करना बहुत पसंद है। कुछ समय पहले, उन्होंने अपने बेटे तैमूर की पहली रॉक कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें तैमूर किसी स्टार से कम नहीं लग रहे थे। फोटोज में जहां करीना और सैफ एक जैसे लुक में ट्विनिंग करते दिख रहे थे, वहीं तैमूर भी सैफ-करीना को मैच करते हुए सेम टी-शर्ट और ब्लू डेनिम में क्यूट लग रहे थे। वहीं, उनके बिखरे बाल उन्हें एक स्टार जैसा लुक दे रहे थे। जब करीना कपूर संग योगा करते दिखे थे छोटे नवाब, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। ऐसे में इस साल तैमूर 6 साल के हो जाएंगे। पिछले दो सालों से सैफ और करीना कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में अपने लाडले का जन्मदिन अपने परिवार के साथ ही सेलिब्रेट कर रहे थे। हालांकि, इस बार जब हालात सामान्य है, तो कपल तैमूर के बर्थडे को ग्रैंड तरीके से मना सकता है।
फिलहाल, आपको तैमूर के प्री-बर्थडे बैश की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।