क्रिसमस पार्टी में नाचते नजर आए तैमूर अली खान, करीना के भाई और तारा सुतारिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके लाडले तैमूर नाचते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रिसमस पार्टी में नाचते नजर आए तैमूर अली खान, करीना के भाई और तारा सुतारिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर क्रिसमस फेस्ट की धूम 25 दिसंबर को साफ देखी गई। कई सेलेब्स ने पूरे परिवार के साथ मिलकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया, जिसमें बी-टाउन के कपूर और पटौदी खानदान भी शामिल हैं। कपूर और पटौदी खानदान के सदस्यों ने एक साथ मिलकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने लिटिल चैंप तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और उनके बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) भी नजर आ रहे हैं।

तैमूर के डांस की एक झलक से देखने से पहले, आप जान लीजिए कि करीना कपूर के फुफेरे भाई आदर जैन और तारा सुतारिया लव बर्ड्स हैं। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, जिनकी बॉन्डिंग कई मौकों पर साफ देखी जाती है और वे अक्सर कपूर फैमिली के साथ खास त्यौहारों पर नजर आते हैं। पिछले दिनों ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर से पहले करीना के कजिन आदर और तारा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (ये भी पढ़ें- बेटे अगस्त्य के लिए सांता क्लाॅज बने हार्दिक पांड्या, फोटोज शेयर कर लिखा-'मेरे बेटे का पहला क्रिसमस')

बहरहाल, अब आपको दिखाते हैं 'सोशल मीडिया सेंसेशन' तैमूर के डांस की वो झलक, जिसे उनकी मां करीना ने शेयर किया है। दरअसल, करीना ने क्रिसमस के मौके पर अपने बेटे तैमूर का एक बूमरैंग वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में लिटिल चैंप तैमूर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं, तैमूर के पीछे खड़े करीना के भाई आदर जैन व उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया उन्हें देखकर खुश हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा है, ‘मेरा रॉकस्टार’। इस वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं, जिसके स्क्रीनशॉट्स आप नीचे देख सकते हैं।

इससे पहले आदर और तारा को कपूर खानदान में रक्षाबंधन के अवसर पर साथ देखा गया था, जहां तारा ने कपूर और जैन फैमिली के साथ लंच किया था, जिसकी तस्वीर करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी।

कौन हैं आदर जैन?

आदर जैन राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे और अभिनेता अरमान जैन के छोटे भाई हैं। इस लिहाज से वह करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं। आदर ने बॉलीवुड में फिल्म ‘कैदी बैंड’ से डेब्यू किया है। एक इंटरव्यू में आदर जैन ने बताया था कि उन्हें भविष्य में कहानी लेखक और निर्देशक बनना है। ये उनका सपना है। फिलहाल, वह अभी एक अभिनेता के तौर पर काम करना चाहते हैं। हालांकि, भविष्य में उनका मोटिव निर्देशन करना होगा। (ये भी पढ़ें- मलाइका और अमृता अरोड़ा की फैमिली ने क्रिसमस पर पहने मैचिंग नाइट सूट्स, बहनों ने शेयर की एक झलक)

तारा सुतारिया का प्रोफेशन

एक्ट्रेस तारा ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म सीरीज ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी को-स्टार अनन्या पांडे और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। फिल्म में तारा को बेहद पसंद किया गया था। इसके बाद तारा ने फिल्म ‘मरजावां’ में काम किया था, जिसमें वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के ऑपोजिट किरदार में नजर आई थीं। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘विलेन 2’ में देखी जाएंगी। आपको बता दें कि, तारा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

तारा और आदर की लव स्टोरी

तारा और आदर जैन की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। तारा अक्सर अपने इंटरव्यू में आदर को अपना सिर्फ फ्रेंड कहती थीं, लेकिन कहते हैं न ‘प्यार छुपाए नहीं छुपता’। ऐसा ही तारा के साथ भी हुआ। आदर के जन्मदिन के मौके पर तारा ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर दिया था। एक्टर के जन्मदिन पर तारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्यार को जगजाहिर करते हुए लिखा था, ‘हमेशा तुम्हारी हूं। हमेशा मेरे हो। ये प्यार हम दोनों का है। मेरे फेवरेट शख्स आदर जैन को जन्मदिन की बधाई।’ इसके अलावा उन्होंने आदर के साथ की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की थी। तारा के इस पोस्ट पर आदर ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, ‘आई लव यू।’ दोनों की ये खूबसूरत जोड़ी फैंस की पसंदीदा बन गई है। (ये भी पढ़ें- जब निकाह के वक्त भावुक हो गईं गौहर खान, तो ऐसी थी शौहर जैद दरबार की प्रतिक्रिया, देखें वीडियो)

फिलहाल, कपूर और पटौदी खानदान ने धूमधाम से क्रिसमस की सेलिब्रेशन की, जिसे ‘छोटे पटौदी’ यानी तैमूर ने खूब एंजॉय किया। तो आपको करीना द्वारा शेयर की गई बेटे तैमूर के डांस की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis