बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को नाना रणधीर कपूर की कॉपी कहा जाता है। इस बीच हमारे हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है, जिसे देख आप तैमूर को करीना की कार्बन कॉपी कहेंगे।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत

ग्लैमर वर्ल्ड में जितने सितारे चमकते हैं, उतने ही उनके बच्चें यानि स्टारकिड्स चर्चाओं में रहते हैं। कभी-कभार तो स्टार किड्स अपने माता-पिता के स्टारडम को अपनी चमक से फीका कर देते हैं, जिनमें से एक हैं छोटे नवाब यानि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) जोकि अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे हैं। तैमूर पैदा होते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। 'छोटे पटौदी' बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं।

नाना नहीं, मां करीना पर गए हैं तैमूर

20 दिसंबर 2016 को मुंबई में जन्मे पटौदी खानदान के चिराग तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं। तैमूर के खेलने से लेकर वॉक करने तक की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरती हैं। उनकी क्यूट अदाओं पर सब आसानी से फिदा हो जाते हैं। कहा जाता है कि तैमूर अली खान का क्यूट फेस उनके नाना यानि करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) से मिलता है। इस बीच हमारे हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है जिसे देख आप तैमूर को करीना कपूर की कार्बन कॉपी कहेंगे। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। (यह भी पढ़ें- नाती अगस्त्य की याद में अमिताभ बच्चन ने पहना उनके नाम का कफलिंक, KBC में आई छोटी बच्ची ने किया नोटिस)

शादी के चार साल बाद जन्मे तैमूर

तैमूर की कार्बन कॉपी के बारे में बताने से पहले हम आपको करीना कपूर और सैफ अली खान के बारे में बता देते हैं। करीना कपूर ने सैफ अली खान को करीब 5 सालों तक डेट करने के बाद 16 अक्टूबर 2012 में शाही अंदाज में शादी कर ली थी। करीना कपूर ने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी और फिर निकाह किया था। दोनों ने चार साल तक अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय करने के बाद परिवार आगे बढ़ाने के बारे में सोचा और जिसके बाद पटौदी खानदान में तैमूर अली खान का जन्म हुआ था। 

रातों-रात बन गए थे सेंसेशन

जब लिटिल पटौदी का जन्म हुआ था, तो वह रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। तैमूर अली खान को उनके नाना की कार्बन कॉपी कहा जाने लगा था, क्योंकि वह बिल्कुल अपने नाना की तरह दिखाई देते थे। हालांकि, अब हमारे हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है, जिसके बाद आप तैमूर को उनके नाना की नहीं, बल्कि करीना की कार्बन कॉपी कहेंगे। (यह भी पढ़ें- जब अमिताभ बच्चन ने पोती की ऑनलाइन क्लासेज कर दी थीं डिस्टर्ब, आराध्या का ये था रिएक्शन)

करीना की कार्बन कॉपी हैं तैमूर

दरअसल, करीना कपूर की बचपन की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है जिसमें न्यू बॉर्न बेबी करीना को उनके पापा रणधीर कपूर ने गोद में उठाया हुआ है। इस तस्वीर में करीना की मां बबीता भी नजर आ रही हैं जो अपनी प्यारी सी गुड़िया करीना को एक टक देखे जा रही हैं। इस पुरानी तस्वीर में करीना बिल्कुल तैमूर की तरह नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को retrobollywood नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से 21 सितबंर 2020 को शेयर किया गया था।

करीना-तैमूर का एक जैसा पोज़

वैसे, ये पहली बार नहीं है जब कपूर खानदान के सदस्यों की तुलना तैमूर अली खान से की गई हो। 7 मई 2020 को इंस्टाग्राम के एक फैन पेज से तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें दो फोटो का एक कोलाज बना हुआ था। बाएं कोलाज में बबीता ने बेबी करीना को गोद में लिया था, वहीं दाएं कोलाज में करीना ने तैमूर को गोद में लिया था। इन तस्वीरों में बेबी तैमूर और बेबी करीना को एक जैसे पोज में देखा जा सकता है। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब छाई रही थी। (यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन की शादी की अनदेखी फोटो, भतीजे अगस्त्य संग घोड़ी पर बैठे नजर आ रहे हैं एक्टर)

तैमूर में कपूर खानदान का जीन- रणधीर

आज भी तैमूर अली खान को उनके नाना की कार्बन कॉपी कहा जाता है और ये बात खुद रणधीर भी स्वीकारते हैं कि तैमूर के लुक्स कहीं हद तक कपूर खानदान से मेल खाते हैं। एक इंटरव्यू में जब रणधीर से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि नन्हें तैमूर उनकी कार्बन कॉपी हैं। तब रणधीर ने कहा था, ‘वह ईश्वरीय वरदान है, मैं कार्बन कॉपी के बारे में तो नहीं कह सकता हूं? लेकिन, उसकी नीली आंखे और उसके लुक्स से ये बात साफ है कि उसके अंदर कपूर खानदान का जीन है।’

तैमूर के आने से मेच्योर हुईं करीना

‘पैरेंटसर्कल’ को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने मां बनने के खूबसूरत एहसास के बारे में जिक्र किया था। करीना ने कहा था, ‘सभी मांओं के लिए, उनके बच्चे सबसे सुंदर होते हैं। मैं अलग नहीं हूं। मेरे लिए, तैमूर पूरी दुनिया में सबसे सुंदर बच्चा है। जब आप एक मां बनते हैं, तब अनकंडीशनल लव के साथ कई जिम्मेदारियां भी आती हैं। आप उस बच्चे के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं। सैफ और मैं दोनों खुद को तैमूर में देखते हैं और यह सबसे खास एहसास है। मातृत्व ने निश्चित रूप से मुझे मेच्योर कर दिया है। अब, मेरी पूरी दुनिया उसके दो छोटे-छोटे हाथों में है।’

तैमूर के बिग फैन हैं रणबीर

तैमूर अली की क्यूटनेस पर वैसे तो सभी फिदा हैं, जिनमें से एक उनके मामू यानि रणबीर कपूर भी शामिल हैं। रणबीर अपने भांजे तैमूर अली खान को न केवल प्यार करते हैं, बल्कि उसके लिए वह बेहद जुनूनी हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। रणबीर कपूर से जब राजीव मसंद ने पूछा था कि आपका भांजा तैमूर इस वक्त इंटरनेट सेंसेशन है। तब रणबीर कपूर ने जवाब दिया था कि, ‘मैंने कभी खुद नहीं सोचा था कि मैं उसका इतना बड़ा फैन बन जाऊंगा। मेरे पास उसकी कई फोटोज हैं जिसे मैं अक्सर देखा करता हूं। आप जब भी तैमूर को देखेंगे तो आप पिघल जाएंगे। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मैं उसे अपनी गोद में उठा सकता हूं।’ (यह भी पढ़े- पुनीत पाठक और निधि मुनि सिंह ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लिखा- 'एक शुरुआत जिसका अंत नहीं')

यह तो साफ हो गया कि तैमूर अली खान काफी हद तक अपनी मां करीना कपूर से मिलते-जुलते हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रे़डिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis