अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रही हैं। तैमूर ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत नेकलेस बनाया है, तो आइए देखें फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अम्मी करीना कपूर खान के लिए तैमूर ने बनाई ये खास ज्वैलरी, तस्वीरें देख नहीं कर पाएंगे यकीन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन ​(Lockdown) कर दिया गया है। सभी सितारे भी इन दिनों अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों को चार दीवारों में बोर होने से बचने के लिए उनके साथ दिलचस्प एक्टिविटी कर रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी इन दिनों अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ खूब सारा समय बिता रही हैं। करीना अपने नन्हें राजकुमार की कलाकारी को देख खुश हो रही हैं। तैमूर अली खान आजकल ड्राइंग कर रहे हैं और पिता के साथ पौधे लगाने में भी मदद कर रहे हैं। अब तैमूर ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत नेकलेस बनाया है। (ये भी पढ़ें: पटौदी के राजकुमार तैमूर अली खान को गिफ्ट में मिला ये खास कार्ड, मम्मी करीना कपूर ने किया शेयर)    

तैमूर ने मम्मी के लिए बनाया खास ज्वेलरी

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक कलरफुल नेकलेस पहना हुआ है। इस नेकलेस को खाने वाले पास्ता से बनाया गया है। ये कलाकारी नन्हें तैमूर अली खान की है। करीना ने अपने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'पास्ता ला विस्ता। तैमूर अली खान के हाथों से बनी ज्वेलरी। #QuaranTimDiarie'

इसके पहले तैमूर ने बनाया था पेंटिंग

बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे रोज अपनी जिंदगी में होने वाली बातों और घर की झलक देती रहती हैं। करीना अभी तक इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर कर चुकी हैं। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें सैफ अली खान और बेटे तैमूर संग अच्छा समय बिताने को मिल रहा है।  करीना अपने बेटे तैमूर के टैलेंट को भी जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले तैमूर ने इसे क्रीम की ड्राइंग बनाई थी, जिसकी फोटो करीना ने शेयर की थी। फैन्स को तैमूर का काम बहुत पसंद भी आया था। (ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान ने बनाई शानदार पेंटिंग, मम्मी करीना कपूर खान ने शेयर की तस्वीर)  

बात करें करीना के वर्कफ्रंट की तो…

बात करें करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की तो इनको आखिरी बार राज मेहता की गुड न्यूज़ में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ देखा गया था। इसके बाद, 'बेबो' को होमी अदजानिया के अंग्रेज़ी मीडियम में देखा गया जहाँ वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा अब वह आमिर खान की स्टारर लाल सिंह चड्ढा और करण जौहर की मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा तख्त में भी नजर आएंगी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' इस साल 2020 की क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान से सीखें कैसे लें सोशल डिस्टेंस का मजा, शेयर किया ये स्क्रीनशॉट)  

ध्यान रहे कि देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 3000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और करीब 70 लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए हम भी आपसे यही अपील करते हैं कि अपने घर में ही रहें, सुरक्षित रहें। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis