अर्जुन कपूर के इस सवाल पर करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर को बताया 'मॉडल', जानें इसके बारे में

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान से अर्जुन कपूर ने एक सवाल पूछा है, जिसके जवाब में बेबो ने अपने लाडले बेटे तैमूर को मॉडल बताया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अर्जुन कपूर के इस सवाल पर करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर को बताया 'मॉडल', जानें इसके बारे में

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) पिछले दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने हिमाचल प्रदेश गई थीं। दरअसल, हिमाचल में ‘बेबो’ के पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग चल रही थी। इसलिए करीना अपने बेटे तैमूर (Taimur)  संग दोनों एक्टर्स को ज्वाइन करने के लिए हिमाचल पहुंच गई थीं।

फिलहाल, अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और करीना के साथ ‘भूत पुलिस’ की पूरी स्टारकास्ट वापिस मुंबई लौट आई है। इस बीच अपनी यादगार ट्रिप की यादों को साझा करते हुए अर्जुन ने करीना कपूर को टैग करते हुए तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसका एक्ट्रेस ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: जेनेलिया डिसूजा अपनी मां के जन्मदिन पर हुईं इमोशनल, एक थ्रोबैक फोटो के साथ शेयर किया स्पेशल नोट)

दरअसल, अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पालमपुर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में किसी पर्सन की बैक साइड दिखाई दे रही है, जिसमें उन्होंने बुना हुआ ग्रे स्वेटर पहना है और उनके बाल कंधों तक नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर एक्टर ने लिखा है, ‘बताइए कौन?’। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि अर्जुन ने इस तस्वीर में करीना कपूर को भी टैग किया है, जिसका मतलब साफ़ है कि फैंस के साथ-साथ उन्होंने ये सवाल एक्ट्रेस से भी पूछा है।

करीना ने दिया ये रिप्लाई

करीना ने भी अर्जुन के इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए ये तस्वीर रीपोस्ट की है, और इस पर लिखा है, ‘रॉल्फ लॉरेन मॉडल’। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कई फनी इमोजी भी बनाए हैं। आपको बता देते हैं कि ये तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि करीना के लाडले बेटे तैमूर की है।

करीना ने यूं कहा हिमाचल को अलविदा

करीना कपूर दिवाली से ही अपनी फैमिली के साथ धर्मशाला में थीं। इससे जुड़े कई फोटोज व वीडियोज भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसमें वो अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती करती नजर आई थीं। इसी कड़ी में अब पालमपुर को गुड बाय कहते हुए करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस आंखों पर गॉगल्स लगाए हुए देखी जा सकती हैं, वहीं इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ़ नजर आ रहा है।

इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, “बाय बाय पालमपुर, कितना ब्रिलियंट एक्सपीरियंस था…और हेलो मुंबई। मैं घर आ रही हूं।” इसके साथ ही करीना ने कई हार्ट इमोजी भी बनाए हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, “पहाड़ आपको याद करेंगे।” (ये भी पढ़ें: हर्ष लिंबाचिया ने पत्नी भारती संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, एक-दूसरे को किस करने में मस्त दिखा कपल)

मलाइका अरोड़ा भी थीं साथ

करीना कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा भी धर्मशाला अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से मिलने गई थीं लेकिन वह पहले ही वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई लौट आई हैं। इसे पहले, 'फिल्मफेयर' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सैफ, करीना, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और तैमूर समेत कई अन्य लोग नजर आ रहे हैं, जो धर्मशाला की सड़कों पर घूम रहे हैं। इस दौरान सैफ ने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ है, और तैमूर को कुछ कहते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो में करीना कपूर व्हाइट कलर की जैकेट में और मलाइका अरोड़ा ग्रीन कलर के जंपसूट में काफी प्यारी लग रही हैं।

प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर

12 अगस्त को करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने दोबारा पैरेंट्स बनने की बात को स्वीकारते हुए एक साथ दिए स्टेटमेंट में कहा था कि, "हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाएं और सहयोग का बहुत शुक्रिया।" इस खबर के सामने आने के बाद से ही कपल के साथ ही परिवार और उनके फैंस सैफ और करीना के घर आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की तबियत को लेकर बोलीं सायरा बानो- 'उनकी सेहत ठीक नहीं है, सभी दुआ करें')

फिलहाल, अब करीना हिमाचल की खूबसूरत वादियों से वापिस मुंबई लौट चुकी हैं। तो आपको अर्जुन द्वारा शेयर की गई फोटो और उस पर करीना कपूर द्वारा दिया गया जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य बताएं।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis