By Kavita Gosainwal Last Updated:
बॉलीवुड इंडस्ट्री के रॉयल अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की पत्नी व एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लिए साल 2016 हमेशा बेहद खास रहेगा। ये वही साल है, जब एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय किया था। करीना ने 20 दिसंबर 2016 को पटौदी खानदान के छोटे नवाब और अपने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था।
तैमूर अपने जन्म के साथ ही लाइमलाइट में आ गए थे। उनकी एक झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अपनी भूरी आंखों से करीना के टिम (तैमूर) ने लाखों लोगों का दिल एक सेकेंड में जीत लिया था और आज भी फैंस तैमूर से बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में, हमें तैमूर अली खान की एक तस्वीर मिली है, जो करीना और तैमूर के लिए बेहद यादगार है।
(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की नेट वर्थ जान दातों तले दबा लेंगे उंगली, सिर्फ पटौदी हाउस की कीमत है इतनी)
दरअसल, हमें करीना कपूर की किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी’ में तैमूर अली खान की उस दिन की एक प्यारी तस्वीर मिली है, जब उन्हें उनके स्टार माता-पिता अपनी गोद में लेकर अस्पताल से घर लेकर आए थे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, करीना कपूर और सैफ अली खान अपने न्यू बोर्न बेबी तैमूर के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है। लुक की बात करें तो, सैफ नेवी ब्लू कलर की टी-शर्ट में काफी जच रहे हैं और करीना ने ओलिव कलर की स्वेटशर्ट पहनी हुई है। वहीं, कपल ने अपने छोटे टिम को सफेद कपड़े से लपेट रखा है, जिसमें उनका चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में तैमूर की क्यूटनेस किसी को भी उनका दीवाना बना सकती है।
(ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल)
इससे पहले, हमें सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान के जन्म की एक अनदेखी तस्वीर मिली थी, जिसमें नन्हे तैमूर का मासूम चेहरा साफ नजर आ रहा है। ये तस्वीर तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, तैमूर को सफेद कपड़े में अच्छी तरह लपेट कर रखा गया है और वह अस्पताल में काफी शांति से सो रहे हैं। इस तस्वीर में नन्हे तैमूर की मासूमियत साफ नजर आ रही है। फोटो में अस्पताल का एक स्टिकर भी दिखाई दे रहा है, जिस पर करीना के बेटे तैमूर की डीटेल्स लिखी हुई हैं। स्टिकर में बच्चे की मां का नाम, वजन और हाईट लिखी है। इस स्लिप से पता चलता है कि जब तैमूर का जन्म हुआ था, तब वह 2.96 किलोग्राम के थे।
(ये भी पढ़ें: बचपन में बेटे तैमूर अली खान की कार्बन कॉपी थीं करीना कपूर, ये अनदेखी तस्वीर है सबूत)
करीना कपूर ने 18 सितंबर 2020 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें करीना ने कहा था कि, 'जिस बच्चे को मैंने नौ महीने तक पेट में पाला उसे फील करना एक अद्भुत और रियल एहसास है।’ करीना द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया था।
फिलहाल, करीना कपूर मौजूदा समय में दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने इसी साल 2021 को फरवरी महीने में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के दोनों बेटे लाइमलाइट में बने हुए हैं। तो आपको तैमूर संग उनके माता-पिता की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।