सैफ और करीना ने खास अंदाज में मनाया बेटे तैमूर का जन्मदिन, यहां देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने बेटे तैमूर अली खान का 20 दिसंबर 2020 यानी रविवार को जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सैफ और करीना ने खास अंदाज में मनाया बेटे तैमूर का जन्मदिन, यहां देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का 20 दिसंबर 2020 को जन्मदिन मनाया। बी-टाउन के पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अब 4 साल के हो गए हैं। इस खास मौके को सैफ और करीना ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं सेलिब्रेशन की तस्वीरें।

दरअसल, करीना और सैफ ने तैमूर के जन्मदिन पर एक लंच पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने महालक्ष्मी रेसकोर्स के गैलोप्स अल्फ्रेस्को में फैमिली लंच के साथ ‘छोटे पटौदी’ का जन्मदिन मनाया। इस दौरान तैमूर ने एक खास तरह से बनाया हुआ केक कट किया। तैमूर की केक कटिंग के समय उनके साथ करीना और सैफ नजर आ रहे हैं। तैमूर ने ब्लैक टी-शर्ट डाली है, वहीं करीना येलो सूट में नजर आ रही हैं और सैफ ब्लू कुर्ता व व्हाइट पायजामा में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। (ये भी पढ़ें- बचपन में ऐसी दिखती थी राधिका मर्चेंट, सामने आई ये खूबसूरत व अनदेखी तस्वीर)

वहीं, करीना ने भी अपनी ऑफिशियल इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे की तस्वीर लगाई है, जिसमें करीना तैमूर को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ उनके लविंग हसबैंड सैफ को भी देखा जा सकता है। इसी के साथ करीना ने लिखा है, ‘इस लाजवाब दोपहर के लिए धन्यवाद गैलोप्स।’ तीनों की ये फैमिली पिक्चर बेहद खूबसूरत लग रही है।

‘छोटे नवाब’ के इस बर्थडे बैश में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर और बहन करिश्मा कपूर भी पहुंचे थे। तीनों को गैलोप्स के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान देखा जा सकता है कि कैसे करिश्मा अपने पिता रणधीर को सहारा दे रही हैं।

कपूर फैमिली के अलावा इस बर्थडे बैश में सैफ की बहन सोहा अली खान, उनके पति कुणाल खेमू और उनकी बेटी इनाया खैमू को भी स्पॉट किया गया। इस तस्वीर में इनाया किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, सोहा ने ब्लैक जींस व टॉप पहन रखा था और कुल ने येलो शॉर्ट्स व व्हाइट हुड के साथ कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें- गौशाला से शुरू हुई थी सपना चौधरी की लव स्टोरी, वीर साहू पर ऐसे आया था डांसर का दिल)

इसके अलावा सोहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे की सारी तस्वीरें एल्बम के रूप में शेयर की हैं। उनकी पहली एल्बम में तैमूर, इनाया, सैफ-करीना और सोहा-कुणाल को देखा जा सकता है। इसके साथ ही, सोहा ने लिखा है, ‘Say Cheese!’ वहीं, उनकी दूसरी एल्बम में कपूर और पटौदी खानदान को साथ देखा जा सकता है। साथ ही सोहा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे टिम।’

20 दिसंबर 2016 को कपूर और पटौदी खानदान के लाडले तैमूर का जन्म हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। तैमूर ‘पैपराजी’ के भी फेवरेट स्टारकिड्स में से एक हैं। तैमूर की क्यूट अदाएं सोशल मीडिया पर फैंस का दिल पिघला देती हैं। उनकी क्यूट और शरारत से भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की बेटे जैन के जन्म के 10 दिन बाद की थ्रोबैक फोटो, बताया सुपरफिटनेस का राज)

तो आपको तैमूर अली खान की बर्थडे की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो, तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मानव, विरल, सोहा)
BollywoodShaadis