By Shivakant Shukla Last Updated:
टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने पहली बार साथ में अपनी होली मनाई है। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, तेजस्वी और करण पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में साथ नजर आए थे। इसी शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इसके बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। शो खत्म होने के बाद कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। प्रशंसक इस कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- 'तोरबाज' फेम गिरीश मलिक के 17 साल बेटे का 5वीं फ्लोर से गिरने से निधन, होली खेलकर लौटा था घर)
अब आइए आपको इसकी तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, 19 मार्च 2022 को करण कुंद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेडीलव तेजस्वी के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में दोनों अपने दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, ''हां हां वो सबसे पहले मुझ पर रंग डालने में कामयाब रही.. आपको हमारी तरफ से होली की शुभकामनाएं!!''
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कॉमेडियन)
तेजस्वी प्रकाश ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने होली समारोह से एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे गुलाल से ढके हुए हैं। एक्ट्रेस ने इस पर हैशटैग 'तेजरन' लिखा है। तेजस्वी और करण को उनके प्रशंसकों द्वारा 'तेजरन' कहा जाता है। तेजस्वी और करण को शुरू में अपने जोड़े का नाम 'तेजरन' पसंद नहीं आया, लेकिन ऐसा लगता है कि, उन्हें अब इससे प्यार हो गया है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश होली के दिन अंकिता लोखंडे की स्टार-स्टड होली पार्टी में शामिल हुए थे। एक जोड़े के रूप में अपना पहला जश्न मनाते हुए 'तेजरन' अन्य टेलीविजन सितारों की तुलना में तेजस्वी के काम के कार्यक्रम के कारण थोड़ी देर बाद पहुंचे थे। तेजस्वी वर्तमान में एकता कपूर के शो 'नागिन 6' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक साथ अपनी शानदार एंट्री करते हुए करण और तेजस्वी ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग की थी। इस जोड़े ने साथ में कैमरों के लिए पोज दिए थे, इस दौरान करण ने प्यार से तेजस्वी के सिर पर किस भी किया था।
हाल ही में एक साक्षात्कार में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए करण ने कबूल किया था कि, वह एक अच्छे पति से बेहतर पिता बनेंगे। उन्होंने आरजे सिद्धार्थ कन्नन से यह भी कहा था कि, "मुझे तो एक बेटी चाहिए। उन्हें 25 बच्चे चाहिए।" करण ने आगे मजाक में कहा था कि, "मैं एक प्रिंसिपल बनूंगा। मेरा अपना स्कूल होगा, मेरे अपने बच्चे होंगे। तब मैं पिता नहीं हूं, मैं हूं एक प्रिंसिपल।"
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग अमेरिका में मनाई 'देसी होली', पति ने एक्ट्रेस को धोखे से लगाया रंग)
फिलहाल, आपको करण कुंद्रा द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।