बिपाशा बसु के 42वें बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तुम देवी हो'

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज यानी 7 जनवरी 2021 को अपना 42वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

बिपाशा बसु के 42वें बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर ने खास अंदाज में किया विश, कहा- 'तुम देवी हो'

डस्की स्किन से अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाने वाली बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। आज यानी 7 जनवरी 2021 को बिपाशा अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थडे के इस खास मौके पर बिपाशा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की विशेज दे रहे हैं। इसी कड़ी में उनके पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) ने भी बिपाशा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आपको करण सिंह ग्रोवर की पोस्ट के बारे में बताएं, उससे पहले जान लीजिए कि, लाखों फैंस का दिल चुराने वाली बिपाशा का दिल टीवी और बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर पर आया। दोनों फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी। कपल अक्सर साथ में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। (ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट अनिता हस्सनंदनी अब पति रोहित रेड्डी से चाहती हैं दूसरा बच्चा, बताई ये वजह)

दरअसल, लविंग वाइफ बिपाशा के जन्मदिन के मौके पर करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। एक्टर के द्वारा शेयर की गई पहली फोटो में बिपाशा ग्रीन सूट के साथ पिंक दुपट्टे में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, दूसरी और तीसरी फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में कहर ढा रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए करण ने अपनी लविंग वाइफ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘भले ही एक देवी होने का मतलब होता है कि आप हर जगह से अनंत और असंख्य हो। आपके दो पहलू हैं, जो सभी को प्रभावित करते हैं...आपकी खूबसूरती, आपकी अमर, अखंडनीय, प्यार करने की बेमिसाल शक्ति वाकई लिमिटलेस और अनकंडीशनल है। आप मेरी देवी हैं, जो बिना शर्त के प्यार करती हैं। ये दिन था, है और हमेशा हर साल का बहुमूल्य दिन रहेगा। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी बेबी गर्ल @bipashabasu। थैक्यू, अपने से जुड़े लोगों की जिंदगी में रोशनी बनने के लिए। शुक्रिया, मुझे इस यूनिवर्स में सबसे ज्यादा लकी पर्सन बनाने के लिए।’

करण अक्सर अपनी लेडीलव बिपाशा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बिपाशा के साथ एक सेल्फी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों मैसी लुक में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा था, ‘मैं भी मेरी बेबीगर्ल। हर सेकेंड काउंट कर रहा हूं। दुर्गा दुर्गा।’ (ये भी पढ़ें- वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन पंकज आडवाणी ने अपनी लेडीलव सानिया से रचाई शादी, देखें खूबसूरत फोटोज)

बिपाशा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में बिपाशा के अभिनय ने लोगों को अपना कायल कर दिया था। इसके अलावा बिपाशा ‘राज’, ‘धूम 2’, ‘राज 3’ और ‘जिस्म’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। (ये भी पढ़ें- दिवंगत एक्टर इरफ़ान खान को बर्थडे मनाने का नहीं था शौक, बेटे बाबिल ने वीडियो शेयर कर बताई वजह)

फिलहाल, हम भी बिपाशा बसु के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको करण के द्वारा अपनी वाइफ को बर्थडे विश करने का ये तरीका कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis