करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी: करीना अपने बच्चों के साथ तो शाहिद ने मीरा संग दिए पोज

निर्देशक करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही के बर्थडे पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में हमने करीना और शाहिद कपूर को एक साथ पहुंचते देखा। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

करण जौहर के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी: करीना अपने बच्चों के साथ तो शाहिद ने मीरा संग दिए पोज

बॉलीवुड निर्देशक-निर्माता करण जौहर (Karan Johar)  के जुड़वा बच्चे यश जौहर और रूही जौहर के छह साल पूरे होने से पहले बिंदास डैडी ने एक ग्रैंड प्री-बर्थडे पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में पहली बार हमने बॉलीवुड के पॉपुलर एक्स कपल को एक साथ आते हुए देखा। जी हां, हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की। इस एक्स कपल को फैमिली के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होते देखा गया।

karan

करीना अपने बेटों तैमूर-जेह संग पहुंचीं करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में 

करण के बच्चों की बर्थडे पार्टी में करीना कैजुअल लुक में नजर आईं। डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। सफेद किक्स और बालों को बन में बांधकर करीना के लुक को पूरा किया गया था। वह अपने बच्चों तैमूर और जेह के साथ पहुंचीं, जो पैपराजी के लिए पोज़ देते वक्त काफी क्यूट दिखे। वास्तव में, जेह पार्टी के अंदर जाने के लिए बहुत उत्साहित नजर आए।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो।

श्लोका मेहता बेटे पृथ्वी अंबानी संग पहुंचीं करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में, फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

शाहिद कपूर भी पहुंचे पत्नी मीरा कपूर के साथ 

हमने करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए एक्स कपल को एक साथ प​हुंचते हुए देखा। इस पार्टी में शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ पहुंचे। शटरबग्स को पोज देते समय दोनों प्यार में पागल नजर आ रहे थे। स्टाइल क्वीन होने के नाते मीरा ब्राउन कलर के को-ऑर्ड सेट में सजी हुई थीं। वहीं शाहिद सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ जींस पहने नजर आ रहे थे। शाहिद कपूर और मीरा कपूर अपने बच्चों मीशा कपूर और जैन कपूर के साथ पहुंचे थे। हालांकि, वह फैमिली फोटो के लिए नहीं रुके।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो।

शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा क्यूट स्कर्ट में दिखीं क्यूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा और बेटे वियान राज कुंद्रा के साथ पार्टी में पहुंचीं। बिंदास मां हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, समीशा ने अपनी क्यूटनेस से शो को चुरा लिया। वह सफेद रंग की टी-शर्ट और मैचिंग स्टॉकिंग्स के साथ पेस्टल-रंग की टाई और डाई स्कर्ट में काफी प्यारी लग रही थीं।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो।

फिलहाल, हम करण जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी की और तस्वीरें देखने का इंतजार नहीं कर सकते।

BollywoodShaadis