By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। वे दोनों अक्सर सारे त्योहारों को साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में, दोनों की फैमिली ने लोहड़ी का त्योहार मनाया। इस खास मौके पर सभी ने खूब मस्ती भी की। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।
पहले आइए आपको लोहड़ी त्योहार के बारे में बता देते हैं। लोहड़ी पौष के महीने में आती है और आमतौर पर 13 या 14 जनवरी को मनाई जाती है। लोहड़ी सर्दियों के अंत का प्रतीक है और ये पर्व पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। लोहड़ी मुगल काल से ही जम्मू में भी मनाई जाती है। हर जगह की अपनी अलग-अलग परंपराएं होती हैं, जिसके अनुसार ही लोग इसे सेलिब्रेट करते हैं।
(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने BF वरुण बंगेरा संग अपनी शादी की कंफर्म, वेडिंग डेट का भी किया खुलासा)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, सिंगर मीका सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 2 मिनट 22 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत कपिल शर्मा की बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के साथ होती है, जो कि अपनी मां गिन्नी चतरथ के साथ भांगड़े पर डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मीका सिंह और कपिल शर्मा स्ट्रूमेंट प्ले कर रहे हैं। वीडियो के बीच में कपिल अपने बेटे को लेकर डांस भी करते हैं। कुल मिलाकर सभी जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में मीका सिंह ने कपिल की मां की फोटो के साथ उन्हें बर्थडे विश किया है।
इसे शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ''इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। पंजाबी लड़कों @mikasingh और @kapilsharma ने लोहड़ी को अपनी शैली में मनाया.. इस दिन कपिल शर्मा के बेटे त्रिशान की पहली लोहड़ी थी और उनकी मां का जन्मदिन भी था! पूरे पंजाबी अंदाज़ में संगीत और पार्टी की रात!''
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बच्चा पैदा करने के सवाल पर दिया मजेदार जवाब, कहा- 'प्रैक्टिस जारी है')
बीते दिनों कपिल शर्मा के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में मीका सिंह ने शिरकत की थी। कपिल ने शो में खुलासा किया था कि, मीका उनके पड़ोसी हैं। इस पर मीका ने कहा था कि, वह बहुत खुशकिस्मत हैं कि, उन्हें कपिल जैसा पड़ोसी मिला, क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कभी बोरियत नहीं होने दी। उन्होंने यहां तक कहा था कि, दोनों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। कपिल ने उस समय को याद किया, जब मीका पहली बार उनकी बेटी अनायरा से मिले थे। घटना को साझा करते हुए उन्होंने कहा था, "अनायरा सिर्फ तीन महीने की थी, जब पहला लॉकडाउन हुआ था। वह सोचती थी कि, दुनिया में केवल दो लोग हैं, मम्मा (गिन्नी) और दद्दा (कपिल) और जब उसने मीका को देखा, तो वह रोने लगी।"
जानकारी के लिए बता दें कि, कपिल शर्मा एक शानदार कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक प्राउड पिता भी हैं। उन्होंने साल 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी रचाई थी, जिसके बाद कपल ने दो बच्चों बेटी अनायरा (2019) और बेटे त्रिशान (2021) का अपनी जिंदगी मे स्वागत किया है। कपिल अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अपने दोनों बच्चों के साथ खूब सारा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। वहीं, मीका सिंह 44 की उम्र में भी अभी तक सिंगल हैं। हालांकि, अब तक उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा जा चुका है।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का रंजन-आदित्य सील और संजय गगनानी-पूनम प्रीत ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, देखें फोटोज
फिलहाल, मीका सिंह द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर ताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।