शादी के बंधन में बंधी काम्या पंजाबी, दुल्हन के लिबास में अपने दूल्हे राजा संग लगी बला की खूबसूरत

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) और उनके होने वाले दूल्हे राजा शलभ दांग (Shalabh Dang) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। काम्या पंजाबी की शादी की एक-एक करके सभी फोटोज सामने आ रही है। ऐसे में सबसे पहले आप होने वाली दुल्हन का फर्स्ट लुक देखिए।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

शादी के बंधन में बंधी काम्या पंजाबी, दुल्हन के लिबास में अपने दूल्हे राजा संग लगी बला की खूबसूरत

ले जाएंगे-ले जाएंगे दिल-वाले दुल्हानिया ले जाएंगे, अरे रह जाएंगे-रह जाएंगे पैसे-वाले देखते रह जाएंगे। हर लड़की के लिए शादी उन चुनिंदा पलों में से एक होती हैं जिसका वो न जाने कब से इंतजार करती हैं। गुड्डे-गुड़ियों की शादी कराने से लेकर खुद शादी करने तक का ये वो खूबसूरत एहसास होता है, जिसके करीब आते ही मन में न जाने कितनी बेचैनी और घबराहट होती ही हैं लेकिन दूसरी ही तरफ जिंदगी में आए इस नए अवसर का एहसास सबसे खुशनुमा है। हम और आप न जाने ऐसी कितनी लड़कियां होगी जो अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए न जाने क्या-क्या सपने देखती होंगी और जब ये सपना पूरा होने के सबसे करीब होता है तो मन में न जाने कितने अनगिनत सवाल होते हैं। आज कुछ ऐसी ही स्थिति-परिस्थति इस समय टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व एक एहसास की एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) हैं। जो आज हमेशा-हमेशा के लिए अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग (Shalabh Dang) की होने जा रही हैं। 

जी हां, टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दिल्ली के हेल्थकेयर इंडस्ट्री बिज़नेस मैन शलभ दांग से शादी की है। काम्या पंजाबी और शलभ दांग की शादी की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ चुकी हैं। दुल्हन के लिबास में सजी-धजी काम्या पंजाबी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अब शादी के जोड़े में तैयार काम्या पंजाबी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। काम्या पंजाबी आज मुंबई के एक गुरूद्वारे में शादी के पवित्र बंधन में बंध गई हैं। इस दौरान उन्होंने लाल-नारंगी कलर का जोड़ा और हैवी ज्वैलरी पहनी हुईं है जोकि उन पर काफी जच रही है। इस लिबास में काम्या हूबहू पंजाबी दुल्हन की तरह लग रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में कलीरे और चूड़ा को एक कपड़े से ढका हुआ है। वहीं, उनके होने वाले दूल्हे राजा शलभ दांग भी गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों बड़ी ही खूबसूरती से शादी की सारी रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। काम्या की शादी में उनके टीवी इंडस्ट्री से कुछ खास दोस्त भी पहुंचे हुए हैं। सबसे पहले तो आप ये खूबसूरत तस्वीरें देखिए। (ये भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी को बॉयफ्रेंड शलभ दांग के नाम की लगी हल्दी, तस्वीरें हुईं वायरल)

आपको बताते चलें कि काम्या पंजाबी-शलभ दांग करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। संजोग की बात तो कुछ ऐसी है जनाब कि बीते साल फरवरी माह में ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम दो अनजाने से एक हमराही बने थे। वहीं अब इस साल फरवरी में ही दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे को कबूल लिया है। वहीं अपनी शादी से कुछ दिनों पहले एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए काम्या पंजाबी ने कहा था कि हां मैं नए साल यानि 2020 में एक विवाहित महिला बनूंगी (हंसते हुए!)। मैं फरवरी में शलभ से मिली थी। मेरे एक करीबी फ्रैंड ने मुझे कुछ स्वास्थ्य कारणों को लेकर उससे परामर्श करने के लिए कहा था। हमारी बातचीत हुई और डेढ़ महीने में उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। मैंने इसके बारे में सोचने के लिए अपना थोड़ा सा समय लिया। एक असफल शादी को टूटने के बाद, मैं फिर से किसी बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी। वास्तव में, मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब मैं शादी के खिलाफ थी। लेकिन शलभ ने मुझे प्यार और फिर से शादी में विश्वास दिलाया। मैं अब एक 16 साल की लड़की की तरह हूं, जो इस समय उसके प्यार में पागल है।

वहीं आपको बता दें कि बीते दिन एक्ट्रेस की हल्दी-मेहंदी और संगीत के पूर्व-विवाह समारोहों का आयोजन हुआ था। जिसमें होने वाली दुल्हन और उनके दूल्हे राजा बेहद ही दिलकश अंदाज में वहां बैठे दर्शकों का बार-बार अपनी तरफ ध्यान खींच रहे थे। सबसे पहले बात करते है अभी अभिनेत्री की सगाई की तो ये फंक्शन शादी की ही तरह गुरूद्वारे में ही सपंन्न हुआ था जिसमें काम्या के साथ उनकी 10 साल की बेटी आरा भी मौजूद थी। अपनी मां को दुल्हन बनता देख उनकी लाडली बेहद ही खुश थी। सगाई समारोह में सिर्फ कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस दौरान काम्या जहां पीले और ब्राउन कलर के गरारे में नजर आईं तो वहीं शलभ ब्लू कलर के पजामा-कुर्ते में दिखें। शादी के 10 दिन पहले ही काम्या ने अपने दोस्तों के संग बैचलर पार्टी की थी। जिसके बाद उनके घर में माता की चौकी हुई। माता की चौकी के साथ ही काम्या की शादी की सभी रस्में भी शुरू हो गई थी। (ये भी पढ़ें: काम्या पंजाबी ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग गुरूद्वारे में की सगाई, शुरू हुईं शादी की रस्में)

यही नहीं टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी करने वाली बात को बीते साल यानि सितंबर 2019 में ऑफिशियल रु से स्वीकार किया था। वो काफी दिनों से शलभ संग शादी की प्लानिंग में लगी हुईं थी हालांकि अभिनेत्री ने कभी भी अपने मुंह से इस बात को नहीं कबूला था। वहीं सोशल मीडिया पर एक काम्या ने शलभ संग एल लवी-डवी फोटो शेयर कर सभी के सामने खुलेआम अपने प्यार का इज़हार कर दिया था। काम्या ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- तो ये मेरी फेवरेट फोटो और मैन। अब मैं अपनी फेवरेट डेट अनाउंस कर रही हूं 10 फरवरी2020, हमारी इस नई जर्नी के लिए आप सभी हमें इस कड़ी में अपना-अपना आशीर्वाद दें। इसी सन्दर्भ में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए काम्या ने कहा- ईमानदारी से कहूं। एकदम से वेडिंग डेट आ गई।  मैं थोड़ा और इस फीलिंग को एन्जॉय करना चाह रही थी। हालांकि, हमारी फैमिली, शलभ और मैं ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना चाहते। दिल्ली में रिसेप्शन के बाद हम हमारे हनीमून के लिए जाएंगे। जहां मैं बिकीनी पहनूंगी (हंसते हुए)। (ये भी पढ़ें: मनमोहिनी फेम अंकित सिवाच ने नुपूर भाटिया से रचाई शादी, 20 साल पहले शुरू हुई थी प्यार की कहानी)

(फोटो-काम्या पंजाबी इंस्टाग्राम)

वैसे कुछ भी हो हम तो टेलीविजन एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और उनके होने वाले बिजनेसमैन पति शलभ दांग को दूल्हा-दुल्हन बनता देख ही काफी खुश हैं। अपने रिश्ते को शादी का नाम देने वाले इस नवविवाहित जोड़े को हमारी तरफ से अपने नए जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis