By Varsha Kharkhodia Last Updated:
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों अपने मां बनने की जर्नी का आनंद ले रही हैं। वो अपना पूरा समय अपने बेबी को दे रही हैं। वो अक्सर अपने बेटे के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति गौतम किचलू के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
पहले ये जान लीजिए कि, काजल और गौतम ने साल 2020 में शादी की थी। इसके बाद कपल ने साल 2022 में न्यू ईयर के मौके पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। काजल ने 19 अप्रैल 2022 को अपने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम इन्होंने नील किचलू रखा है। डिलीवरी के बाद से ही काजल छुट्टी पर हैं और इन दिनों मां बनने का लुत्फ उठा रही हैं।
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने शेयर की कॉफी पीते हुए तस्वीर, लिविंग रूम की दिखी झलक)
हाल ही में एक्ट्रेस ने 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में अपने पति और बेटे के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि, गौतम एक अच्छे पिता हैं और वो अच्छे से बेबी की देखभाल करते हैं। बकौल काजल, “गौतम एक अद्भुत पिता हैं। जब बच्चे की देखभाल करने की बात आती है, तो वह सक्रिय हो जाते हैं।”
गौतम एक पिता होने के साथ-साथ एक अच्छे पति भी हैं। ये हम नहीं बल्कि काजल का कहना है। एक्ट्रेस ने बताया कि, गौतम एक बिंदास पति हैं। साथ ही ये भी बताया कि, कैसे गौतम उनकी गर्भावस्था के दौरान उनके साथ थे। काजल ने साझा किया कि, प्रेग्नेंसी में भी गौतम ने उन्हें आराम देने की पूरी कोशिश की थी।
बकौल काजल, "मेरी शुरुआती तिमाही मुश्किल थी। मुझे बहुत मिचली आ रही थी। जब भी मुझे उठना पड़ता था, वो भी उठते थे। वो मेरा बाथरूम तक पीछा करते थे। उन्होंने हमेशा मुझे हर तरह से आराम देने की कोशिश की। वो हर बार मेरे डॉक्टर से मिलने साथ जाते थे। उन्होंने यह सब बहुत अच्छे से किया।"
आगे इंटरव्यू में काजल ने बताया कि, डिलीवरी के वक्त भी गौतम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा कि, वह और उनके पति गौतम ने एक साथ यह सब किया था। साथ ही काजल ने एक महान समर्थन देने के लिए अपने पति की सराहना भी की।
(ये भी पढ़ें- सिंगर केके पंचतत्व में हुए विलीन: बेटे नकुल ने दी मुखाग्नि, बेटी तमारा ने पापा के लिए लिखा भावुक नोट)
बकौल काजल, “डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान सिर्फ वह ही मेरे साथ थे। उन्होंने मुझे एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा। उन्होंने मेरा हाथ थाम लिया और वहीं थे। कोविड प्रतिबंधों के कारण अस्पताल ने किसी भी फैमिली मेंबर को अंदर आने की अनुमति नहीं दी थी। उस समय सिर्फ गौतम, मैं और हमारा बच्चा ही था।”
फिलहाल, हमें तो काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की जोड़ी बेहद पसंद है। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।