By Rinki Tiwari Last Updated:
साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) 30 अक्टूबर 2020 को एक पारंपरिक शादी में अपने लंबे समय के प्रेमी गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। करीब एक साल तक अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय करने के बाद काजल और उनके पति गौतम ने 1 जनवरी 2022 को अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। अब एक्ट्रेस मां बन गई हैं।
काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने 19 अप्रैल 2022 को घर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। काजल ने एक बेटे को जन्म दिया है। अब एक्ट्रेस के पति गौतम ने बच्चे के जन्म की आधिकारिक घोषणा की है और अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी बताया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना और करिश्मा ने मां बबीता को विश किया बर्थडे, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)
दरअसल, 20 अप्रैल 2022 को काजल के पति गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्टकार्ड शेयर किया है, जिसमें उनके न्यू बॉर्न बेबी के होने और उसके नाम का खुलासा किया गया है। तस्वीर पोस्टकार्ड में लिखा हुआ है, “हमें 19 अप्रैल 2022 को नील किचलू के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।” उन्होंने छोटे मुंचकिन के माता-पिता, दादा-दादी और चाचा-चाची के नामों का भी उल्लेख किया है। साथ ही उन्होंने सभी दुआओं और प्यार के लिए धन्यवाद किया है।
गौतम द्वारा अपने बेबी के जन्म की पुष्टि करते ही बच्चे की मासी निशा अग्रवाल ने इस पोस्टकार्ड को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और काजल व गौतम को माता-पिता बनने की बधाई दी है। निशा ने लिखा है, “कल की सुबह परफेक्ट थी। हमने एक बहुमूल्य मुंचकिन का स्वागत किया, जिसने हमारी दुनिया को और खूबसूरत बना दिया। सबसे खूबसूरत स्माइल, टिमटिमाती आंखों ने हमारा दिन रोशन कर दिया। उसके छोटे पैर और हाथ, सबसे परफेक्ट नाखून। हम आपको अपनी दुनिया में पाकर बहुत एक्साइटेड हैं नील किचलू। बहुत बढ़िया काजल और गौतम। शुक्रिया सबसे सुंदर बंडल के लिए।”
(ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने समधन-समधी सोनी राजदान और महेश भट्ट को विश की 36वीं मैरिज एनिवर्सरी)
11 अप्रैल 2022 को काजल अग्रवाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी बहन निशा अग्रवाल द्वारा साझा किए गए एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बताया था कि, कैसे उनके भांजे ईशान अपने होने वाले छोटे भाई के आने की तैयारी कर रहे हैं। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, काजल के भांजे ईशान आने वाले भाई के लिए रखे गए सामान की जांच कर रहे हैं। इसके साथ काजल ने कैप्शन में लिखा था, “चलो हमारे बच्चे के आने से पहले आराम से परीक्षण करें।”
(ये भी पढ़ें- हिना खान ने दिवंगत पिता की पहली पुण्यतिथि पर लुका-छिपी खेलते हुए प्यारा वीडियो किया शेयर)
फिलहाल, हमें तो काजल और गौतम के बेबी का नाम बेहद पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।