By Shivakant Shukla Last Updated:
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) 30 अक्टूबर 2020 को अपने लॉन्ग टाइम के इंटीरियर डिजाइनर बॉयफ्रेंड गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने पंजाबी और कश्मीरी दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। महीनों से मीडिया गैलरी काजल अग्रवाल की पहली प्रेग्नेंसी की खबरों से गुलजार थी। चर्चा जोरदार थी कि, उन्होंने अपनी तेलुगु फिल्म 'आचार्य' की टीम को जल्द ही अपने सीन को शूट करने के लिए सूचित किया था, क्योंकि वह मैटरनिटी लीव लेने की योजना बना रही थीं। लंबे इंतजार के बाद काजल और उनके पति गौतम ने नए साल 2022 के अवसर पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा की है।
1 जनवरी 2022 को गौतम किचलू ने अपनी पत्नी काजल की गर्भावस्था की घोषणा करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की थी। काजल की एक प्यारी फोटो साझा करते हुए गौतम ने 2022 के स्वागत के लिए एक नोट लिखा था। हालांकि, अंत में गर्भवती महिला की एक इमोजी से उन्होंने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "यहां आपको 2022 देख रहा है।"
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही रो पड़ी थीं किश्वर मर्चेंट, 2021 की यादों से भरा वीडियो किया शेयर)
गौतम द्वारा काजल की प्रेग्नेंसी की पुष्टि होने के बाद अभिनेत्री गर्व के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। 3 जनवरी 2022 को काजल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पति गौतम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। काजल और गौतम इस समय गोवा में हैं और वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने वेकेशन से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने पति के साथ ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई देखी जा सकती हैं। फोटो में काजल ने ब्लैक बॉडी हगिंग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है।
2 जनवरी 2022 को काजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए साल के जश्न की तस्वीरें साझा की थीं। नए साल की पार्टी के लिए काजल ने एक खूबसूरत साइड-स्लिट ग्रीन कलर का गाउन पहना था। दूसरी ओर उनके पति गौतम ने एक जोड़ी जींस के साथ नीले रंग की शर्ट पहनी थी। हालांकि, यह काजल का बेबी बंप था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके साथ काजल ने लिखा था, "तो, मैं अपनी आंखें पुराने सिरे से बंद कर लेती हूं। नई शुरुआत के लिए अपनी आंखें खोलो! हैप्पी न्यू ईयर फैम, 2021 के लिए बेहद आभारी। हमारे दिलों में ज्ञान, दया और प्यार के साथ 22 में प्रवेश करने के लिए तत्पर हैं।"
(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे-ईशान खट्टर ने अपने रिश्ते को किया आधिकारिक! रणथंभौर से नया साल मनाकर लौटा कपल)
पिछले कुछ महीनों से इस बात की जोरदार चर्चा थी कि, काजल अग्रवाल किचलू गर्भवती हैं और अपने पति गौतम किचलू के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। 'ई-टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने अपनी गर्भावस्था की अफवाहों के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करना चाहूंगी। सही समय आने पर मैं इसके बारे में बात करूंगी।"
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ याच पर मनाया न्यू ईयर, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजल अग्रवाल आखिरी बार फिल्म 'उमा' में नजर आई थीं। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।