By Shivakant Shukla Last Updated:
स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के दूसरे बच्चे जहांगीर अली खान सबसे प्यारे सेलेब किड्स में से एक हैं। अपने भाई तैमूर अली खान की तरह जेह भी जन्म के बाद से ही मीडिया सेंसेशल बन चुके हैं और वह जहां भी जाते हैं, उनकी प्रशंसा की जाती है। अपने गोल-मटोल गालों और मासूम आंखों के साथ जेह ने अक्सर नेटिज़न्स का ध्यान खींचा है। हाल ही में, छोटे नवाब अपनी मॉम करीना कपूर के साथ स्पॉट किए गए। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- बिपाशा बसु ने अपनी 6वीं एनिवर्सरी से पहले पति करण सिंह ग्रोवर संग रोमांटिक वीडियो किया शेयर)
पहले आइए जहांगीर की एक क्यूट फोटो आपको दिखाते हैं। 14 अप्रैल 2022 को बिंदास मां करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा हैंडल से 'जेह बाबा' के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से ली गई तस्वीर में मां-बेटे की जोड़ी करीना और जेह गुलाबी रंग के कपड़े में ट्विनिंग कर रहे थे। तस्वीर में जेह अपनी प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज देने में व्यस्त थे और करीना को अपने बच्चे को निहारते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मेरा दिल। मेरा बेटा।"
28 अप्रैल 2022 को जहांगीर अली खान अपनी मां करीना कपूर खान के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए बाहर निकले। इस दौरान जेह ग्रे डूंगरी में प्यारे लग रहे थे। वह अपनी मां का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आए। मां-बेटे को साथ में देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। यहां देखें इसकी झलकियां।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट संग वेडिंग फंक्शन से शेयर कीं तस्वीरें, ट्रेडिशनल लुक में दिखा कपल)
21 फरवरी 2022 को जहांगीर के पहले बर्थडे पर करीना कपूर खान ने अपने बच्चे के लिए सबसे प्यारी इच्छा लिखी थी। उन्होंने अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर की फर्श पर चलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'भाई, रुको मेरे लिए मैं भी आज तुम्हारे साथ हूं। चलो साथ में दुनिया घूमते हैं। जाहिर तौर पर अम्मा भी हमारे साथ होंगी, जो हमारे पीछे आ रही हैं। हैप्पी बर्थडे जेह बाबा। माय लाइफ। मेरा बेटा। मेरा शेर।''
करीना ने जहांगीर की बर्थडे पार्टी से एक पोस्ट किया था। फोटो में लविंग डैडी सैफ अली खान अपने चारों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जहांगीर के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे थे। मनमोहक फोटो ने सभी का दिल जीत लिया था। इसे शेयर करते हुए उसके ऊपर करीना ने लिखा था, "एल्बम के लिए एक।"
(ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा जल्द बनेंगे पापा, पत्नी गीत ग्रेवाल की प्रेग्नेंसी न्यूज की शेयर
तो क्या जेह सबसे प्यारे बच्चों में से एक नहीं हैं? इस बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।