जान्हवी कपूर ने 44 करोड़ रुपए में राजकुमार राव को बेचा अपना जुहू अपार्टमेंट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने दोस्त व एक्टर राजकुमार राव के अपना एक अपार्टमेंट 44 करोड़ रुपए में बेचा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जान्हवी कपूर ने 44 करोड़ रुपए में राजकुमार राव को बेचा अपना जुहू अपार्टमेंट

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अब जुहू में एक लग्जरी ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक हैं। इस जोड़े ने कथित तौर पर फिल्म 'रूही' की सह-कलाकार जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) से 43.87 करोड़ रुपए में अपार्टमेंट खरीदा है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

rajkummar

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 18,000 रुपए की रेड ड्रेस में दिखीं 'बेबी डॉल', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, बोनी कपूर की बेटी ने 2020 में 'जुहू विले पार्ले विकास योजना' की एक इमारत में 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल 39 करोड़ रुपये में खरीदी थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, 3456 वर्ग फुट की संपत्ति कुल छह पार्किंग स्लॉट के साथ है।

rajkumar rao

'स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम' द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेजों के अनुसार, सौदे को 31 मार्च 2022 को अंतिम रूप दिया गया था। अपार्टमेंट का पंजीकरण 21 जुलाई 2022 को हुआ था। नए मालिक ने स्टांप ड्यूटी के लिए 2.19 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। जबकि जान्हवी को इसके लिए 78 लाख रुपए खर्च करने पड़े थे।

rajkumar

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक)

इस सौदे के साथ, राजकुमार मुंबई में एक शानदार संपत्ति खरीदने वाले बी-टाउन के लेटेस्ट सेलिब्रिटी हैं। इससे पहले रणवीर सिंह, अभिनेता शाहरुख खान के पड़ोसी बने थे, क्योंकि उन्होंने बांद्रा बैंडस्टैंड में 119 करोड़ रुपए में एक नया घर खरीदा था। 

rajkumar

वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव आखिरी बार सान्या मल्होत्रा ​​के साथ 'हिट: द फर्स्ट केस' में नजर आए थे। वह जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ 'भीड़', 'मोनिका', 'ओ माय डार्लिंग', और 'मिस्टर एंड मिसेज माही', में नजर आएंगे। जान्हवी की 'गुड लक जेरी' हाल ही में, एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। 

janhvi

(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने दोस्तों संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'मेरे पिलर्स')

फिलहाल, हम भी राजकुमार और पत्रलेखा को नई संपत्ति खरीदने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis