जान्हवी कपूर फिर से शिखर पहाड़िया को कर रही हैं डेट, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रिलेशन में हैं। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जान्हवी कपूर फिर से शिखर पहाड़िया को कर रही हैं डेट, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में किया गया दावा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले काफी समय से वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ नजर आ रही हैं। बी-टाउन का यह एक्स कपल अक्सर हर पार्टी में साथ स्पॉट किया जाता है। अब खबर है कि दोनों फिर से रिश्ते में हैं।

shikhar-janhvi

फिर से रिलेशनशिप में हैं जान्हवी-शिखर

'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी और शिखर, जो एक्स कपल रह चुके हैं, वे फिर से साथ आ गए हैं। सूत्र के अनुसार, जान्हवी और शिखर ने कुछ महीने पहले एक बार फिर से एक-दूसरे से बात करना शुरू किया और फिर कुछ समय बाद उन्होंने फिर से वापस साथ आने का फैसला किया। पिछले हफ्ते के आसपास, दोनों ने फिर से अपने प्यार को एक मौका दिया और अब दोनों साथ हैं।

shikhar

वैसे, पिछले काफी दिनों से जान्हवी और शिखर को पार्टी से लेकर वेकेशन एंजॉय करने तक, उनके एक साथ होने के कयास लगाए जा रहे थे। बीते दिनों जान्हवी ने अपनी वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, वहीं शिखर ने भी तब अपनी जो तस्वीर शेयर की थी, उसे देखकर यह अनुमान लगाया गया था कि जान्हवी और शिखर साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर की बर्थडे पार्टी में शिखर, जान्हवी के पापा बोनी कपूर के साथ पैपराजी के लिए पोज देते हुए भी दिखाई दिए थे, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और तेज हो गई थीं।

boney

अनंत-राधिका की इंगेजमेंट पार्टी में साथ दिखे जान्हवी-शिखर

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट पार्टी में भी जान्हवी और शिखर साथ में स्पॉट किए गए थे। इस दौरान की एक तस्वीर जान्हवी के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर की थी, जिसमें जान्हवी, शिखर और ओरहान कैमरे के लिए साथ में पोज दे रहे थे। बता दें कि जान्हवी का नाम ओरहान से भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त ही कहा है। जान्हवी कपूर EX बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंची थीं तिरुमाला मंदिर, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

janhvi-shikhar

जानें, कौन हैं शिखर पहाड़िया

आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि शिखर पहाड़िया मुंबई के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जी हां, दरअसल शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। वहीं, शिखर के पिता संजय पहाड़िया मुंबई के एक बिज़नेसमैन हैं। 

shikhar paharia

फिलहाल, जान्हवी और शिखर के रीयूनियन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis