जान्हवी कपूर की हॉट तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ऐसा कमेंट, खूब हो रही चर्चा

हाल ही में, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिस पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कमेंट किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जान्हवी कपूर की हॉट तस्वीरों पर एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने किया ऐसा कमेंट, खूब हो रही चर्चा

दिवंगत लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने एक्टर ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और तब से वो मीडिया हेडलाइंस में अपनी जगह बनाने में हमेशा कामयाब रहती हैं। कभी वो अपनी फिल्म रिलीज के लिए छाई रहती हैं, तो कभी अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान करती हैं। यही नहीं, उनकी लव लाइफ भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाती है।

Janhvi Kapoor

जान्हवी कपूर के साथ कई नामों को जोड़ा गया है। हालांकि, उनमें से शिखर पहाड़िया (Shikhar Paharia) और अक्षत रंजन (Akshat Ranjan) सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। जान्हवी कपूर और उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर दुबई में एक भव्य छुट्टी का आनंद ले रही हैं, जहां से एक्ट्रेस लगातार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कमेंट किया है।

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने पिता बोनी के बर्थडे पर लिखा भावुक नोट, जान्हवी-खुशी-अंशुला ने शेयर कीं प्यारी फोटोज)

Janhvi Kapoor

दरअसल, जान्हवी कपूर ने दुबई में रेगिस्तान को एंजॉय करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जान्हवी एक भूरे रंग के टैंक टॉप और नीले डेनिम शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक बंदना और स्नीकर्स के साथ पूरा किया, जो रेगिस्तान के लिए एक परफेक्ट लुक था। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "रेगिस्तान में मिठाई।"

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

जैसे ही एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा कीं, उनके चाचा संजय कपूर के साथ कई बी-टाउन हस्तियों ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स किए। लेकिन, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह शिखर पहाड़िया का कमेंट था। शिखर पहाड़िया, जिन्हें कथित रूप से वो डेट कर रही थीं, उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, “माशाल्लाह।”

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर के खूबसूरत बैग कलेक्शन, लाखों में है इनकी कीमत)

Shikhar Pahariya Comment On Janhvi Photos

जान्हवी और खुशी दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वे हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़ी रहती हैं और हर कदम पर एक-दूसरे का साथ देती हैं। जान्हवी ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है, तो वहीं खुशी भले ही फिल्मी दुनिया से बाहर हैं, लेकिन वो ग्लैमर से फैंस का दिल हमेशा जीतती हैं।

Janhvi Kapoor With Sisiter Khushi Kapoor

जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आए थे। जल्द ही उनकी फिल्म ‘दोस्ताना 2’, ‘गुड लक जैरी’ और ‘तख्त’ रिलीज होने वाली है।

Janhvi Kapoor

(ये भी पढ़ें- जान्हवी कपूर को मां श्रीदेवी बनाना चाहती थीं आत्मनिर्भर, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया शेयर)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, जान्हवी कपूर का अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ कथित ब्रेकअप के बाद भी अच्छा रिश्ता है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- जान्हवी कपूर)
BollywoodShaadis