बिग बॉस 14: जान कुमार सानू की सौतेली बहन ने कहा- 'हमारी कभी बात नहीं हुई', जानें इनके बारे में

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं। हाल ही में उनकी सौतेली बहन ने अपने भाई को सपोर्ट किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बिग बॉस 14: जान कुमार सानू की सौतेली बहन ने कहा- 'हमारी कभी बात नहीं हुई', जानें इनके बारे में

टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी घर में कई दिलचस्प कंटेस्टेंट आये हैं। शो में जाने-माने सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) के बेटे जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी कंटेस्टेंट के रूप में आए हैं। यहां वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। इस बीच उनकी सौतेली बहन शैनॉन (Shannon) ने अपने भाई को सपोर्ट किया है, और उन्होंने भी अपने भाई को लेकर बहुत सारी बातें कही हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।  

कैसा है जान कुमार सानू का परिवार?

हम आपको जान कुमार सानू की सौतेली बहन के स्टेटमेंट के बारे में बताएं, उसके पहले आपको जान कुमार के परिवार के बारे में जानना बेहद जरूरी है, नहीं तो आपके मन में तमाम सारे सवाल उठेंगे, जिसका जवाब आपको ढूंढ़ना पड़ेगा। इसलिए आइए पहले जानते हैं इनके परिवार के बारे में। बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस गायक कुमार सानू ने 80 के दशक में रीता भट्टाचार्य से शादी की थी। ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और कुमार सानू ने अपनी पहली पत्नी रीता यानी जान कुमार की मां को तलाक दे दिया। जान के अलावा सानू और रीता के दो और बेटे हैं, वे जान से बड़े हैं। जान के सबसे बड़े भाई का नाम जेसी भट्टाचार्य है, जो पेशे से शिक्षक हैं और उनके दूसरे भाई का नाम ज़िकको भट्टाचार्य है, जो पेशे से एक ग्राफिक डिजाइनर हैं। जान के जन्म के बाद जान को कभी उनके पिता का प्यार नहीं मिल सका। (ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में इन सितारों को हुआ था प्यार, रियल लाइफ में आये तो हो गया ब्रेकअप

अपनी पहली पत्नी रीता से अलग होने के बाद कुमार सानू ने साल 1994 में सलोनी भट्टाचार्य से दूसरी शादी की थी। साल 2001 में उन्होंने बेटी शैनॉन को गोद लिया था। शैनॉन अमेरिकन सिंगर हैं। इसके अलावा इनकी एक और बेटी है, जिसका नाम अन्ना है। अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर जान कुमार के लिए उनकी बहन ने क्या कहा है?

दरअसल, 'बिग बॉस' सीजन 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू की सौतेली बहन शैनॉन (अमेरिकन सिंगर) ने अपने भाई को शो में जीत हासिल करने के लिए उनका समर्थन किया है। स्पॉटबॉय से बातचीत में जान कुमार सानू की बहन शैनॉन ने कहा कि, 'मैं उनसे कभी भी नहीं मिली हूं। हमारे बीच कभी भी बातचीत नहीं हुई है। हालांकि, मैंने उनके बारे में हमारे पहचान वाले लोगों से काफी कुछ सुना है।' (ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ही नहीं, इन एक्ट्रेसेस ने भी तब बताई अपनी शादी की बात, जब हो गई थीं प्रेग्नेंट)

शैनॉन ने बात करते हुए आगे कहा कि, 'दुर्भाग्य से, मैं यहां से शो नहीं देख पा रही हूं लेकिन, मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना है। मैंने इंस्टाग्राम पर देखा है और सभी को लगता है कि वह बहुत अच्छा खेल रहा है। वह बहुत अच्छा सिंगर हैं। मैं उसे 'बिग बॉस' और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।' इतना ही नहीं, शैनॉन ने यह भी कहा कि, 'अब हर कोई जान की पर्सनैलिटी को बिग बॉस में देख रहा है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हम मिलेंगे और हमारे बीच बातचीत होगी।' शैनॉन फिलहाल अमेरिका में हैं, इस कारण वह बिग बॉस नहीं देख पा रही हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर इसकी झलक जरूर देखती हैं।

इसके पहले जान कुमार ने शो में इस बात का किया था खुलासा

पिछले दिनों जान कुमार सानू 'बिग बॉस' के घर में जैसमिन भसीन, सारा गुरपाल समेत घरवालों से अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से शेयर कर रहे थे। इस दौरान जान ने कहा था कि उनके पेरेंट्स तब अलग हो गए थे, जब उनकी मम्मी छह महीने की प्रेग्नेंट थे, इसके बाद वह अपनी मम्मी के साथ ही रहे थे। जान ने कहा था, 'मेरी मां ने मेरे लिए माता-पिता दोनों की भूमिका निभाई हैं। बचपन से ही उन्होंने मेरी परवरिश की है। 'बिग बॉस' के घर में आने से पहले भी मुझे इसी बात की चिंता थी कि, मेरी मम्मी का ख्याल कौन रखेगा।' (ये भी पढ़ें: बिग बॉस 14: ग्लैमर का तड़का लगा रहीं पवित्रा पुनिया का पारस छाबड़ा से था अफेयर, जानें इनके बारे में)

वैसे, अगर हम जान कुमार सानू के गेम की बात करें तो अभी तक वो 'बिग बॉस' के घर में ऐसा कुछ नहीं कर सके हैं, जिसके कारण वो फैंस के बीच चर्चा में हों। ऐसे में उनके खेल को देखकर फैंस को लग लग रहा है कि वो ज्यादा दिनों तक इस खेल में नहीं टिक सकेंगे। हालांकि, अगर वह आगे के दिनों में कुछ कमाल दिखा पाते हैं तो वह घर में टिके रह सकेंगे।

तो आपको जान कुमार सानू के बारे में जानकर ​कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, और साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis