Isha Ambani ने भतीजी Veda की पहली बर्थडे पार्टी में पहना 8 लाख का विंटेज 'Dior' गाउन, दिखीं गॉर्जियस

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी वेदा की पहली बर्थडे पार्टी के लिए ईशा अंबानी ने लाखों रुपए की कीमत वाले विंटेज 'क्रिश्चियन डायर' गाउन चुना था। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने भतीजी Veda की पहली बर्थडे पार्टी में पहना 8 लाख का विंटेज 'Dior' गाउन, दिखीं गॉर्जियस

यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी इटली से फ्रांस तक एक शानदार क्रूज पर आयोजित की गई थी। ग्रैंड सेलिब्रेशन के बीच अंबानी परिवार ने आकाश और श्लोका की बेटी वेदा की पहली बर्थडे पार्टी भी होस्ट की थी। कहने की जरूरत नहीं है कि प्यारी बुआ ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने इस कार्यक्रम में बेहतरीन दिखना सुनिश्चित किया।

वेदा की पहली बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी ने पहना विंटेज 'Christian Dior' गाउन

हाल ही में, फेमस स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने क्रूज पर वेदा की पहली बर्थडे पार्टी से ईशा अंबानी की कई झलकियां साझा कीं। इवेंट के लिए ईशा ने व्हाइट कलर स्ट्रैपलेस बॉल गाउन पहना था, जिस पर पूरे फ्लोरल प्रिंट थे। विंटेज आउटफिट में हाथ से कढ़ाई की गई मल्टी-लेयर्ड वेटलेस ट्यूल लगी हुई थी। इसमें एक फ्लोई सिल्हूट था, जिससे ईशा एक डॉल की तरह दिख रही थीं।

isha ambani

isha ambani

isha ambani

Isha Ambani यूरोपियन क्रूज बैश में दिखीं बेहद खूबसूरत, पिता Mukesh Ambani का हाथ पकड़े आईं नजर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी ने अपने मिनिमल लुक में बिखेरा ग्लैमर 

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ईशा अंबानी अपने व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग लग रही थीं। अपने मिनिमल लुक में चार-चांद लगाने के लिए यंग एंटरप्रेन्योर ने अपने बाल खुले रखे थे और डायमंड इयररिंग्स व एक ब्रेसलेट पहना था। उन्होंने स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ मिनिमल मेकअप चुना था और कंट्रास्टिंग एलिमेंट के तौर पर पिंक हील्स पहनी थीं।

isha ambani

isha ambani

ईशा अंबानी के 'Christian Dior' गाउन की कीमत है 8.31 लाख रुपए 

थोड़ा रिसर्च करने पर हमें पता चला कि ईशा अंबानी का 'क्रिश्चियन डायर' गाउन एक रेयर मास्टरपीस है, जिसे ब्रुसेल्स में फैशन और लेस म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था। यह आउटफिट 1950 की एक मास्टरपीस क्रिएशन है और इसमें टाइमलेस एलिगेंस है। ईशा की कॉकटेल ड्रेस 9,950 अमेरिकी डॉलर यानी 8,31,451 रुपए की है।

isha ambani

श्लोका मेहता ने वेदा की पहली बर्थडे पार्टी में पहना एक ग्लिटरी को-ऑर्ड सेट

इससे पहले, अंबानी के एक फैन पेज ने क्रूज पर वेदा की पहली बर्थडे पार्टी की एक इनसाइड फोटो पोस्ट की थी। तस्वीर में श्लोका एक मल्टीकलर्ड ग्लिटरी को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस दिख रही थीं, जिसमें एक बॉम्बर जैकेट और मैचिंग पजामा था। उन्होंने इसे शूज और एक व्हाइट टी-शर्ट के साथ पहना था। श्लोका अपनी मां मोना मेहता और बहन दीया मेहता के साथ एक हैप्पी फोटो क्लिक करवाती नजर आई थीं। हम बैकग्राउंड में गुब्बारे की सजावट भी देख सकते हैं और यह सब बहुत प्यारा था।

shloka mehta

Anant-Radhika के क्रूज सेलिब्रेशन की पहली ऑफिशियल फोटोज आईं सामने, दुल्हन के फैशन लुक्स हुए डिकोड। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, वेदा की पहली बर्थडे पार्टी में ईशा अंबानी का लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.