Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में पूरे अंबानी परिवार ने शानदार परफॉरमेंस दी। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

अंबानी परिवार (Ambani Family) इस समय जश्न के मूड में है, क्योंकि 12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी अपने जीवन के प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले, 5 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार ने कपल के लिए एक भव्य संगीत समारोह आयोजित किया और यह वास्तव में 'नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र' के ग्रैंड थिएटर में आयोजित सितारों से सजी एक शानदार पार्टी थी। अब, हमें अंबानी परिवार का एक शानदार डांस वीडियो मिला है, जिसमें वे संगीत नाइट में एक साथ परफॉर्म करते हुए नजर आए।

अनंत-राधिका की संगीत में दूसरे लुक के लिए ईशा अंबानी ने पहना फाल्गुनी शेन पीकॉक का खूबसूरत लहंगा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में दूसरे लुक के लिए ईशा अंबानी ने मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन से एक एम्बेलिश्ड लहंगा-चोली चुना था। इस पर हर जगह मिरर वर्क किया गया था। इसके अलावा, हम ईशा के ब्लाउज में हेमलाइन के पास छोटे-छोटे पर्ल ड्रॉप्स देख सकते हैं। उन्होंने अपने लहंगे की चोली को लैसी दुपट्टे के साथ पहना था और बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके अलावा, मैचिंग इयररिंग्स और डायमंड चूड़ियों के साथ पन्ना जड़ा हुआ हार उनके लुक को और भी बेहतरीन बना रहा था।

isha ambani

isha ambani

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी की बहू श्लोका स्टनिंग लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

श्लोका मेहता ने ऑफ-शोल्डर चोली के साथ सॉफ्ट पिंक कलर का एम्बेलिश्ड लहंगा पहना हुआ था। श्लोका के ब्लाउज के पीछे मोतियों की लड़ियां लगी हुई थीं। इसके अलावा, उन्होंने अपने लुक को डायमंड सेट के साथ और भी खूबसूरत बनाया था, जिसमें एक ब्रॉड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां थीं। उन्होंने अपने लुक को बेहतरीन मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।

shloka

दूसरी ओर, नीता अंबानी ने पिंक कलर की फाल्गुनी शेन पीकॉक लहंगा-चोली चुनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं, राधिका रेड कलर के प्रिंट वाले गोल्डन लहंगे में खूबसूरत दिखीं। अंबानी परिवार की चारों महिलाओं ने अपने लुक से सभी का​ दिल जीत लिया।

nita ambani

ambani family

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

पूरी अंबानी फैमिली ने अनंत और राधिका की संगीत में किया क्यूट डांस

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में पूरा अंबानी परिवार ​हिट गाने 'दीवानगी दीवानगी' पर एक साथ परफॉर्म करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो की शुरुआत आकाश अंबानी और आनंद पीरामल के साथ उनके कदमों से होती है, जबकि परिवार के बाकी सदस्य शानदार तरीके से स्टेज पर बारी-बारी से एंट्री करते हैं। अंत में अंबानी परिवार के सभी कपल एक साथ खुशी से डांस करते हुए दिखाई देते हैं।

ambani family

ambani family

ambani family

ambani family

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम अनंत और राधिका की संगीत नाइट में अंबानी परिवार द्वारा किए गए डांस परफॉर्मेंस के दीवाने हो गए हैं। तो आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis