Isha Ambani ने अपनी बेशकीमती संपत्ति का किया खुलासा, इसका Anand Piramal से है स्पेशल कनेक्शन

बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी के पास कई महंगी संपत्तियां हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी सबसे कीमती चीज के बारे में बात की, जिसका उनके पति आनंद पीरामल से खास कनेक्शन है। आइए बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने अपनी बेशकीमती संपत्ति का किया खुलासा, इसका Anand Piramal से है स्पेशल कनेक्शन

ईशा अंबानी (Isha Ambani) एक फैशन आइकन हैं और उन्हें अपनी मां नीता अंबानी की जबरदस्त स्टाइल सेंस विरासत में मिली है। उनके फैशन चॉइसेस, ज्वेलरी सेलेक्शन और मेकअप लुक लोगों को प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होते हैं। 'वोग' के कवर पर उनकी हालिया उपस्थिति ने इस बात को सबित भी कर दिया है। उन्होंने अपने पति आनंद पीरामल की ओर से प्यार की निशानी के रूप में अपनी सबसे प्रिय चीज की एक झलक भी साझा की।

ईशा अंबानी ने अपनी बेशकीमती चीज का किया खुलासा

ईशा अंबानी हाल ही में 'वोग' की कवर गर्ल बनीं और उनके साथ एक मजेदार सवाल-जवाब सेशन भी किया। जब उनसे उनकी सबसे बेशकीमती वस्तु के बारे में पूछा गया, तो ईशा ने बताया कि उनकी इंगेजमेंट रिंग उन्हें बहुत प्रिय है। उन्होंने सबसे अच्छी वस्तु चुनने का श्रेय अपने पति को दिया और इसके लिए उनके प्रयासों की सराहना की। ईशा के शब्दों में, "मुझे इसका क्रेडिट अपने पति को देना होगा, उन्होंने वास्तव में इसके बारे में सोचा।"

isha ambani

जानें ईशा अंबानी की इंगेजमेंट रिंग के बारे में

ईशा अंबानी की इंगेजमेंट रिंग देखने लायक है, जिसमें प्लैटिनम बैंड पर हार्ट शेप का डायमंड जड़ा हुआ है। प्लैटिनम बैंड पर कई छोटे हीरे जड़े हुए हैं, जो अंगूठी के आकर्षण को और बढ़ाते हैं।

isha ambani ring

Ambani Family का वेडिंग एल्बम: देखें Nita-Mukesh से लेकर Anant-Radhika की शादी तक की दुर्लभ तस्वीरें

जब नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी की खूबसूरती को देखकर हुईं हैरान

नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के 'वोग इंडिया' के कवर गर्ल बनने पर गर्व से मुस्कुराती हुई नज़र आई थीं। ओरी द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में नीता अंबानी और ईशा को सोफे पर बैठे हुए देखा जा सकता है। जब ईशा और ओरी पत्रिका देखने में व्यस्त थे, तो नीता की आंखें अपनी बेटी के लिए हैरानी और तारीफ से भरी हुई थीं। वह प्यार से ईशा को देख रही थीं और उनकी आंखों में अपनी बेटी के लिए गर्व और प्यार साफ झलक रहा था।

isha ambani

वोग के कवर पेज के लिए ईशा अंबानी बनीं राजकुमारी

'वोग' के कवर पेज पर ईशा अंबानी बिल्कुल राजकुमारी की तरह दिख रही थीं। ईशा ने पत्रिका के लेटेस्ट एडिशन में कस्टम गोल्डन डायर गाउन पहना था। ड्रेस में हर जगह पैटर्न के साथ एक शाइनी सिल्हूट था और हेमलाइन पर फ्रिंज डिटेल्स थीं। उन्होंने अपने लुक को 'C'est Jeanne' के कलेक्शन से ऐश-टोन ग्लव्स के साथ पूरा किया था, जो उनके आउटफिट में यूनिक टच जोड़ रहा था।

isha ambani

Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, अपनी सबसे बेशकीमती संपत्ति के बारे में ईशा अंबानी के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis