By Varsha Kharkhodia Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) अपनी शानदार एक्टिंग, गुड लुक्स और बेशुमार टैलेंट के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, खबर आई है कि, एक्टर अपनी मंगेतर नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, विद्युत काफी लंबे समय से नंदिता महतानी को डेट कर रहे हैं। नंदिता महतानी पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। विद्युत ने पिछले साल नंदिता के साथ सगाई की थी। तब से एक्टर के फैंस उनकी वेडिंग अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- शिवांगी जोशी ने बॉड़ी शेमिंग पर कहा- 'पहले शो में उड़ा था मजाक, लोगों ने किए निगेटिव कमेंट्स')
नंदिता महतानी इस समय लंदन में हैं। खबर है कि, विद्युत भी लंदन जाने की तैयारी कर रहे हैं और ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। अगले 15 दिनों में हम नंदिता और विद्युत को यह घोषणा करते हुए सुन सकते हैं कि, वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि, कहा तो ये भी जाता है कि, ये कपल चुपचाप शादी कर चुका है। इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो खुद एक्टर ही बता सकते हैं। बता दें कि, विद्युत एक प्राइवेट पर्सन हैं, लेकिन फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।
विद्युत ने 13 सितंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनके साथ एक्टर ने फैंस को अपनी सगाई की जानकारी दी थी। पहली फोटो में वह अपनी मंगेतर नंदिता के साथ दीवार पर चढ़ते नजर आ रहे थे और दूसरी फोटो ताज महल के सामने की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे, ताज महल की तरफ देखते नजर आ रहे थे। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था, ''कमांडो स्टाइल में किया। 01/09/21।''
(ये भी पढ़ें- न्यासा देवगन की स्विट्जरलैंड से तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन टॉप में स्टनिंग दिखीं काजोल की बेटी)
फिलहाल, हमें तो विद्युत और नंदिता की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।