By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्रियां जहां अपनी खूबसूरती और पर्सनैलिटी के लिए फैंस के बीच छाई रहती हैं, वहीं शादी के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी शामिल हैं। ‘दिल्ली 6’ फेम एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) संग शादी की थी। उनकी शादी को 3 साल हो चुके हैं। इस बीच सोनम अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
दरअसल, 14 अगस्त 2021 को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और उनके बॉयफ्रेंड करण बुलानी 13 सालों की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी अभिनेता अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर संपन्न हुई, जिसमें परिवार व खास दोस्तों समेत महज 30 लोग शादी में शामिल हुए थे। रिया और कुणाल की शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनकी बहन सोनम कपूर ने बटोरी थी। उन्होंने वेडिंग वेन्यू में अपने पति आनंद आहूजा के साथ एंट्री की थी।
(ये भी पढ़ें- रिया कपूर-करण बुलानी की रिसेप्शन डिनर पार्टी आज, पिता अनिल और बहन सोनम कर रहे मेजबानी)
लुक की बात करें तो, सोनम कपूर ने पेस्टल स्काई-ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। स्मॉकी आईशैडो, मिनिमल मेकअप और हेयर बन में लगे गजरे से उन्होंने अपने लुक को निखारा था। वहीं, उनके पति आनंद आहूजा व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ब्लू कलर के बंधगले जैकेट में नजर आए थे। इसके कुछ वीडियोज मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिसमें सोनम को देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘वो प्रेग्नेंट लगती हैं।’ एक अन्य ने पूछा है, ‘क्या वो प्रेग्नेंट हैं।’ वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा है।’ इसी तरह कई यूजर्स ने सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर कमेंट किया है। यहां देखें स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- करण बुलानी संग शादी के बंधन में बंधीं रिया कपूर, न्यूली मैरिड कपल की पहली फोटो आई सामने)
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले, 14 जुलाई 2021 को सोनम कपूर लंबे समय बाद लंदन से मुंबई वापस लौटी थीं। वो मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लू और रेड जैकेट के साथ एब्सट्रैक्ट ग्रे व ब्लू प्रिंटेड मिडी ड्रेस में स्पॉट की गई थीं। इस दौरान फैंस को उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर शक हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी। कई यूजर्स ने लिखा था, ‘क्या सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं?’ एक यूजर ने लिखा था कि, ‘मुझे लगता है कि, वो गर्भवती हैं।’ दूसरे ने लिखा था कि, ‘वो प्रेग्नेंट लग रही हैं?’
इसके बाद सोनम कपूर ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए 21 जुलाई 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने बताया था कि, वो अपने पीरियड के पहले दिन कैसे अपना ध्यान रख रही हैं। इस वीडियो में उन्हें अपने पेट पर हॉट वाटर बोतल को रखे हुए और अदरक की चाय पीते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा था, ‘पीरियड्स के पहले दिन, हॉट वॉटर बोतल और अदरक की चाय।’ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को खारिज कर दिया था।
(ये भी पढ़ें- यहां देखें सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की अनदेखी तस्वीरें, बेडरूम से किचन तक सबकुछ है खास)
फिलहाल, सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं या नहीं, ये सिर्फ एक्ट्रेस ही बता सकती हैं। वैसे, इस पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।