स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपनी लाजवाब केमिस्ट्री से फैंस का सिर्फ दिल नहीं जीतते हैं, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करते हैं। 10 साल के एज गैप के बावजूद उनका एक-दूसरे के साथ गहरा बॉन्ड ये बात साबित करता है कि, उम्र मात्र एक संख्या है, इसे प्यार से मापा नहीं जा सकता है।
कुछ सालों की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अगस्त 2018 में अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था और फिर 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान में उनकी भव्य शादी की झलकियां उनके फैंस आज भी नहीं भूल सकते हैं। जल्द ही दोनों की शादी को तीन साल होने वाले हैं। हालांकि, हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के एक कदम ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका और निक के रिश्ते ठीक नहीं हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जो गर्व से अपने पति निक जोनस का सरनेम अपने नाम के आगे जोड़ती हैं, उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपने पति का सरनेम 'जोनस' हटा दिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सिर्फ ‘प्रियंका’ लिखा है। प्रियंका के इस कदम के बाद उनके और उनके पति निक जोनस के बीच के रिश्ते में परेशानी होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रियंका और निक जोनस की शादी में परेशानी होने की पुष्टि के लिए जब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा से मीडिया ने संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने ‘News18’ से कहा, "यह सब बकवास है, अफवाहें न फैलाएं।"
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
वहीं, इन सभी अफवाहों के बीच जब निक जोनस ने 22 नवंबर 2021 को अपना एक वीडियो शेयर किया, तब प्रियंका ने एक रोमांटिक कमेंट करके इन सभी अफवाहों को खारिज करने का काम किया। उन्होंने निक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “अरे! मैं अभी आपकी बाहों में मर गई।”
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के कमेंट और मधु चोपड़ा के बयान से साफ है कि, एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ तलाक नहीं ले रही हैं। वैसे, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।