By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड की तरह टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसी कई जोड़ियां हैं, जो अपने बॉन्ड से लोगों को प्रेरित करते हैं। इनमें से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी थे। दोनों की मुलाकात साल 2010 में फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर साल 2017 में धूमधाम से शादी रचा ली थी।
हालांकि, शादी के 4 साल बाद सामंथा और नागा ने अपने तलाक की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था। कुछ समय से उनके अलग होने की खबरें मीडिया हेडलाइंस में छाई थीं, लेकिन 2 अक्टूबर 2021 को दोनों ने एक आधिकारिक घोषणा करके इस पर मुहर लगा दी थी। सामंथा और नागा ने अपने अलग होने की बात को बता दी थी, लेकिन इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, इन दिनों नागा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कपल के तलाक के पीछे की वजह का निष्कर्ष निकाल रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
(ये भी पढ़ें- जब सामंथा ने नागा की 'पहली पत्नी' का किया था जिक्र, कहा था- 'किस के वक्त भी वो बीच में रहती है')
दरअसल, सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो नागा के एक इंटरव्यू का है। इसमें नागा चैतन्य कहते नजर आ रहे हैं कि, जो भी कोई उनकी फैमिली को दुख पहुंचाएगा, तो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभिनेता ने कहा, “मैं हर तरह की भूमिकाओं को निभा सकता हूं। हालांकि, उन भूमिकाओं से मेरे परिवार और हमारी प्रतिष्ठा पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। मैं ऐसी भूमिकाएं स्वीकार नहीं करूंगा, जिससे मेरे परिवार के सदस्यों को शर्मिंदगी उठानी पड़े।” फैंस इसे नागा और सामंथा के तलाक को लेकर जोड़ रहे हैं।
Nee clarity @chay_akkineni 👌👌 pic.twitter.com/LAXv1T6AMz — RishiQ (@risheek_king) December 10, 2021
सामंथा और नागा के बीच तलाक के समय कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, अक्किनेनी परिवार को सामंथा का फिल्मों में हॉट सीन बर्दाश्त नहीं था। जैसा कि आप जानते हैं, बॉलीवुड में अपनी डेब्यू फिल्म ‘फैमिली मैन 2’ में सामंथा ने कई हॉट सीन फिल्माए थे, जिनमें से कई सींस को डिलीट कर दिया गया था। माना जाता है कि, इस फिल्म के बाद ही नागा और सामंथा के रिश्ते में बुरी तरह लड़ाई हुई थी।
(ये भी पढ़ें- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का घर है बेहद शानदार, देखें स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक की फोटोज)
खबरों की मानें तो, सामंथा रुथ प्रभु पति नागा चैतन्य के साथ अपने पहले बच्चे की तैयारी कर रही थीं। अपनी फैमिली शुरू करने के लिए उन्होंने जल्दी से अपने सारे वर्क कमिटमेंट्स निपटा लिए थे। यहां तक कि, वो अपने फिल्म करियर से भी ब्रेक लेने वाली थीं।
(ये भी पढ़ें- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में खर्च हुए थे 10 करोड़ रुपए, देखें सभी रस्मों की तस्वीरें)
खैर! उनके तलाक की असल वजह क्या है, ये तो वही दोनों बता सकते हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।