By Rinki Tiwari Last Updated:
एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) ने बॉलीवुड में फिल्म ‘एक दीवाना था’ से डेब्यू किया था। ये फिल्म भले ही इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन इसमें एमी की ब्यूटी को खूब सराहा गया था। हालांकि, एमी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं और एक बार उनकी लव लाइफ मीडिया हेडलाइंस में है। कहा जा रहा है कि, एमी का अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज (George Panayiotou) संग रिश्तों में कुछ परेशानियां हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, एमी जैक्सन ब्रिटिश बिजनेसमैन जॉर्ज को साल 2015 से डेट कर रही हैं। लंबे समय की डेटिंग के बाद जॉर्ज ने एमी को 1 जनवरी 2019 को जाम्बिया में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके तीन महीने बाद यानी मार्च में एमी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसी दौरान दोनों ने एक ऑफिशियल इंगेजमेंट पार्टी आयोजित की थी। सितंबर 2019 में एक्ट्रेस ने बिना शादी किए ही एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने अपने बेटे का नाम एंड्रियास रखा है। अब सगाई के 2 साल बाद दोनों के रिलेशनशिप पर प्रॉब्लम होने की बात सामने आ रही है।
(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने रूमर्ड BF सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दिया पोज, फैंस बोले- 'शरमा रही हैं')
दरअसल, एमी जैक्सन और उनके मंगेतर जॉर्ज के रिश्ते में दरार आने की अफवाह उस वक्त तेज हो गई, जब एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से जॉर्ज संग सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। एक्ट्रेस के इंस्टा हैंडल पर जॉर्ज संग उनकी एक भी तस्वीरें मौजूद नहीं हैं। उनके मंगेतर के साथ पुरानी तस्वीरें तो गायब है हीं, उनके हालिया पोस्ट में भी एक्ट्रेस के साथ सिर्फ उनके बेटे ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि, क्या एक्ट्रेस और उनके मंगेतर जॉर्ज के रास्ते अलग हो गए हैं?
(ये भी पढ़ें- अर्पिता खान शर्मा ने शेयर की फैमिली फोटो, बेटे आहिल और बेटी आयत लग रहे बेहद क्यूट)
जब एमी जैक्सन प्रेग्नेंट थीं, तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से मंगेतर बने जॉर्ज संग अपने मजबूत रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि, प्रेग्नेंसी के दौरान उनका और जॉर्ज का रिश्ता काफी मजबूत हुआ है। एमी ने कहा था, ‘हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। हम एक-दूसरे की अच्छाई, बुराई, बदसूरत और बहुत कुछ से वाकिफ हैं। हम पहले एक-दूसरे को प्रेरित करते थे, लेकिन इस तरह की नजदीकी अलग है।’
एमी जैक्सन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से पहले कई साउथ मूवीज में काम किया है। हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘एक दीवाना था’ से मिली थी। इसके बाद वो एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ और नजर आईं। आखिरी बार एक्ट्रेस को सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ में देखा गया था।
(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद शुरू की नई जिंदगी, नोट शेयर कर खुद को बताया 'सक्षम')
फिलहाल, ये बात तो एमी और जॉर्ज ही जानते होंगे कि, उनके रिश्ते में क्या चल रहा है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, हम उम्मीद करते हैं कि, दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ठीक कर लेंगे। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।