By Rinki Tiwari Last Updated:
बी-टाउन के क्यूटेस्ट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की प्यारी केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि, वे इस कपल को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं। इन दिनों उनकी शादी की अफवाहें जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि, साल 2022 की शुरुआत में वे शादी कर सकते हैं। शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में, उनकी सगाई की खबरें मीडिया हेडलाइंस में छा गई हैं। कहा जा रहा है कि, कपल इसी साल नवंबर में सगाई करने वाला है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
जैसा कि, आप जानते हैं कि, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जब से अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है, तभी से वो खुलकर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। दोनों को साथ में वेकेशन से लेकर रोमांटिक डेट तक, एक-दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। हालांकि, लगता है कि, कपल अपनी शादी और सगाई को प्राइवेट रखना चाहता है, इसलिए वो कभी इस बारे में बात नहीं करते हैं। एक बार रणबीर ने एक इंटरव्यू में जाहिर किया था कि, अगर लॉकडाउन नहीं होता, तो वो 2020 में शादी कर लेते। खैर, उनकी सगाई की अफवाहें इन दिनों जोरों पर हैं।
(ये भी पढ़ें- यामी गौतम ने 39 हजार की रेड ड्रेस में कराया फोटोशूट, 3 लाख का मंगलसूत्र किया फ्लॉन्ट)
दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 29 नवंबर 2021 को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में सगाई कर सकते हैं। 13 नवंबर 2021 को रणबीर कपूर को मुंबई में स्पॉट भी किया गया और जब उनसे इस सगाई समारोह के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। इससे लोग इस सगाई की खबर को सच समझ रहे हैं।
कुछ दिन पहले जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं, तो उनके प्रशंसक कपूर या भट्ट परिवार के आधिकारिक बयान जारी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तब रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने ‘पिंकविला’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। पूर्व अभिनेता ने कहा था, “मुझे नहीं पता, और मैंने खबर भी नहीं सुनी है। वह (रणबीर) किसी न किसी दिन शादी कर लेगा, लेकिन मुझे इस बारे में कोई खबर नहीं है।”
(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने बताया अपनी बेटी का नाम, ननद सुष्मिता सेन की बेटी अलीषा ने दिया आइडिया)
वहीं, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रणबीर कपूर के साथ अपनी बेटी की शादी की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ‘बॉलीवुड लाइफ’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, “इसके लिए अभी बहुत समय है। ये (शादी) भविष्य में होगी, लेकिन इसमें अभी बहुत टाइम है। अब ये कब होगा, मुझे नहीं पता। हो सकता है, आपको आलिया के एजेंट को कॉल करना पड़े। मुझे लगता है कि, उसके एजेंट को भी ये नहीं पता होगा।”
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय सिंदूर लुक में एयरपोर्ट पर बेटी आराध्या संग पिंक शूज में ट्विनिंग करती आईं नजर)
फिलहाल, रणबीर और आलिया की सगाई की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये बात तो सिर्फ वही जानते हैं। हमें उनके ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।