विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग बीच डेट की फोटो की शेयर, सिर्फ निकर में दिखे क्रिकेटर

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का के साथ अपनी बीच डेट की फोटो शेयर की ​है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग बीच डेट की फोटो की शेयर, सिर्फ निकर में दिखे क्रिकेटर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) किसी भी मौके पर कपल गोल्स देने में पी​छे नहीं रहते हैं। दोनों अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री और अटूट प्यार से लाखों लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भले ही ये अपनी बेहद कम तस्वीरें शेयर करते हों, लेकिन जब भी इनकी फोटोज सामने आती हैं, तो ये पल भर में वायरल हो जाती हैं। हाल ही में, विराट ने अनुष्का के साथ अपनी बीच डेट की फोटो शेयर की ​है। 

Anushka Sharma-Virat Kohli with their kid

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग शेयर की रोमांटिक फोटो

दरअसल, 14 जनवरी 2023 को विराट कोहली ने अपने आधि​कारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिंक फोटो शेयर की है। क्रिकेटर ने पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ समुद्र तट पर डेट करते हुए एक खुशहाल तस्वीर साझा की है। इस जोड़े को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। फोटो में अनुष्का जहां पिंक ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं, विराट सिर्फ निकर में हैंडसम लग रहे हैं। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में बस एक दिल का इमोजी जोड़ा है।

virat

अनुष्का-विराट ने मनाया बेटी वामिका का दूसरा बर्थडे

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में एक अंतरंग समारोह में शादी की थी। उन्होंने जनवरी 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया था। तब से वह हैप्पी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। स्टार जोड़ी ने इस हफ्ते की शुरुआत में बेटी वामिका का दूसरा जन्मदिन मनाया था और उन्होंने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से दो सुपर क्यूट पोस्ट शेयर किए थे। दोनों की पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

virat

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। वह हाल ही में अपने भाई कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित नेटफ्लिक्स फिल्म 'कला' में एक कैमियो उपस्थिति में दिखाई दी थीं। वह 'घोड़े पे क्यूं सवार' ट्रैक के ग्रेस्केल मोंटाज में दिखाई दी थीं। अनुष्का शर्मा 'रब ने बना दी जोड़ी', 'पीके', 'बैंड बाजा बारात', 'सुल्तान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों की स्टार हैं। बेटी वामिका के जन्म के बाद अभिनेत्री को अगली बार 'चकड़ा एक्सप्रेस' में देखा जाएगा। यह फिल्म झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। 

virat

फिलहाल, आपको विराट कोहली द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis