By Pooja Shripal Last Updated:
फेमस इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट (Neetu Bisht) ने 28 फरवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड लखन अर्जुन रावत (Lakhan Arjun Rawat) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से वह लगातार अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज की झलकियां साझा कर रही हैं। इस बीच, उनकी शादी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कलीरे गिराने वाली रस्म को करती दिख रही हैं।
हाल ही में, नीतू बिष्ट की बहन व उनकी ऑन-स्क्रीन ननद पूनम बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन नीतू अपनी कलीरे गिराने वाली रस्म को करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कलीरे की एक लड़ी टूटकर उनकी बहन पूनम के ऊपर गिरती हैं, जो काफी खुश नजर आ रही हैं। दरअसल, माना जाता है कि इस रस्म के दौरान दुल्हन के कलीरे की लड़ी जिस अनमैरिड लड़की के ऊपर गिरती है, अगली शादी उसी की होती है।
वीडियो में नीतू अपने ब्राइडल लुक में सजी हुई नजर रही हैं। उनके वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपनी शादी के लिए दिन लाल रंग का ट्रेडिशनल लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ मैचिंग नेट दुपट्टा कैरी किया था। गले में वरमाला पहने नीतू काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, नीतू की बहन पूनम इस दौरान बेबी पिंक कलर की सीक्विन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, नीतू का पहाड़ी ब्राइडल वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पहाड़ी दुल्हन के रूप में तैयार होती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता था कि उनके परिवार की महिलाएं उन्हें तैयार कर रही हैं। हालांकि, उस पल हमारी नजरें ठहर गई थीं, जब उनके दूल्हे राजा लखन अपनी दुल्हन को देखकर उनकी तारीफ करते हुए और अपना दिल थामते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
नीतू बिष्ट और लखन अर्जुन रावत ने अपने प्यार को अगले लेवल पर ले जाते हुए 28 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा था, "आधिकारिक तौर पर लखनीत।" शादी के दिन नीतू ने हैवी एंब्रॉयडरी वाला लाल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग हैवी ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था। वहीं, उनके दुल्हे लखन आइवरी कलर की हैवी शेरवानी और मैचिंग पहगी व दोशाला में बिलकुल राजकुमार की तरह लग रहे थे। शादी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको नीतू की शादी का यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।