भारत की सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब, 21 साल बाद देश में वापस आया क्राउन

पूरे 21 साल बाद भारत की सरगम कौशल ने 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब अपने नाम कर लिया है, जो देश के लिए एक गौरवान्वित कर देने वाला पल है। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

भारत की सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब, 21 साल बाद देश में वापस आया क्राउन

भारत के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि 21 साल बाद भारतीय प्रतियोगी सरगम कौशल (Sargam Koushal) ने 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब अपने नाम कर लिया है। 18 दिसंबर 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में हुई इस प्रतियोगिता में जूरी पैनल ने सरगम को 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का ताज पहनाया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग सरगम को देश का मान बढ़ाने के लिए बधाई दे रहे हैं। 

sargam koushal

बता दें कि 21 साल पहले देश ने यह खिताब अपने नाम किया था। सरगम से पहले साल 2001 में यह तमगा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला अदिति गोवित्रीकर थीं, जो पेशे से एक्ट्रेस-चिकित्सक और मॉडल थीं। अदिति गोवित्रीकर ने भी इस ऐतिहासिक जीत के लिए सरगम को बधाई दी है। 

इस जीत के बाद सरगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें जूरी द्वारा उन्हें मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरगम ने पिंक कलर की वी नेक वाली हैवी बॉडी-हगिंग ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने डायमंड झुमके के साथ अपना लुक पूरा किया और ताज पहनते वक्त काफी एक्साइटेड और खुश दिखीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लंबा इंतजार खत्म हो गया है, 21 साल बाद हमारे पास क्राउन वापस आ गया है!"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सरगम ने 2022 के इस मेगा इवेंट की कुछ और झलकियां भी साझा की हैं, जिनमें भारत के कई फेमस कलाकारों ने भी शिरकत की थी। यूएस-बेस्ड इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन के जूरी पैनल में सोहा अली खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विवेक ओबेरॉय, कॉट्योर डिजाइनर मासूमी मेवावाला और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रीकर शामिल थीं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जानकारी के लिए बता दें कि सरगम कौशल भारत के खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर से हैं। वह अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं और पेशे से एक शिक्षक और मॉडल हैं। उनकी शादी साल 2018 में हुई थी और उनके पति भारतीय नौसेना में काम करते हैं। अपनी शादी के बाद उन्हें मॉडलिंग के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ और उन्होंने एक के बाद एक कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अब मिसेज वर्ल्ड बनकर देश का नाम रोशन किया है।

sargam koushal

हम भी सरगम को 'मिसेज वर्ल्ड 2022' बनने पर ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis