तैमूर की लाडली बहन इनाया ने खास अंदाज में भाई को किया बर्थडे विश, बोली- 'हैप्पी बर्थडे टिम-टिम'

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के जन्मदिन पर उनकी बहन इनाया नौमी खेमू ने सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में भाई को बधाई दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

तैमूर की लाडली बहन इनाया ने खास अंदाज में भाई को किया बर्थडे विश, बोली- 'हैप्पी बर्थडे टिम-टिम'

बाॅलीवुड के 'नवाब' सैफ अली खान (Saif Ali Khan) व अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज यानी 20 दिसंबर 2020 को चौथा बर्थडे है। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और करीबी व सेलेब्स इस क्यूट स्टार किड को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस लिस्ट में उनकी अम्मी से लेकर बुआ व मौसी तक के नाम शामिल हैं। लेकिन कोई है जिसने तैमूर के इस ख़ास दिन को अपने बर्थडे विशेज से और भी स्पेशल बना दिया है, और वो हैं, तैमूर की बुआ सोहा अली खान की बिटिया रानी व उनकी लाडली बहन इनाया नौमी खेमू। इनाया ने अपने भाई को कैसे बर्थडे विश किया है? आइए आपको बताते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को अपनी शादी रचाई थी, शादी के चार साल बाद कपल के घर तैमूर का जन्म हुआ था। हालांकि, सैफ अली खान पहले से दो बच्चों के पिता थे। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से उनको दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं, लेकिन करीना कपूर के लिए ये पहला मौका था जब वो मां बनी थीं। अब जल्द ही तैमूर बड़े भाई बनने के लिए तैयार हैं क्योंकि करीना कपूर खान और सैफ अली खान अगले साल मार्च में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। (ये भी पढ़ें: तैमूर के जन्मदिन पर करीना ने लिखा स्पेशल मैसेज, बुआ सबा और मौसी करिश्मा ने भी खास अंदाज में किया विश)

अब आइए आपको बताते हैं कि इनाया ने अपने भाई को कैसे बर्थडे विश किया है। दरअसल, सोहा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमर और इनाया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों भाई बहन खेल रहे हैं। तस्वीर में भाई-बहन का अनूठा प्यार साफ झलक रहा है। फोटोज में दोनों पाउट बनाते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए सोहा ने इनाया की तरफ से उनके भाई तैमूर के लिए खास मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टिम टिम, मेरे बड़े भाई। चौथे साल और हमेशा के लिए।' (ये भी पढ़ें: जब तैमूर के जन्म के बाद हाॅस्पिटल में ही करीना को एक आदमी ने धमकाया था, एक्ट्रेस ने अब बताई पूरी बात)

 

इस पोस्ट को सोहा ने अपनी भाभी करीना कपूर को भी टैग किया है। वहीं करीना ने भी अपने बेटे तैमूर की तरफ से इनाया के पोस्ट के जवाब का अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू मेरी इन्नी।'

फैंस को तैमूर और इनाया का ये प्यार बहुत पसंद आ रहा है। सोहा के पोस्ट पर फैंस कमेंट करके तैमूर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ध्यान रहे कि, सोहा अली खान अक्सर तैमूर और इनाया की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दोनों की प्यार भरी कुछ तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

अम्मी करीना कपूर खान ने ऐसे किया अपने बेटे को बर्थडे विश

बेटे तैमूर के बर्थडे के खास मौके पर करीना ने अपने प्यारे ‘टिम टिम’ की गाय को चारा डालते हुए एक क्यूट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे 4 साल के नन्हे नवाब अपनी छोटी सी उम्र में कितनी मेहनत का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है। ये वीडियो करीना ने तैमूर के बचपन से लेकर अब तक की सारी फोटोज को मिलाकर बनाया है। (ये भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने अपनी मां के बर्थडे पर शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, लिखी दिल छू लेने वाली बात)

इसके साथ ही अपने लाडले के लिए एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। करीना ने लिखा, “मेरा बच्चा..मैं खुश हूं कि 4 साल की उम्र में आपके पास अपने काम को करने के लिए ऐसा दृढ़ संकल्प, डेडिकेशन और फोकस है। जैसे तुम अब घास उठा रहे हो और गाय को खिला रहे हो। ईश्वर आपको आशीर्वाद दें मेरे मेहनती बॉय..लेकिन रास्ते में स्नो को टेस्ट करना, फूल तोड़ना, ऊपर और नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और अपना पूरा केक खाना मत भूलना...अपने सपनों का पीछा करते रहना...और अपने जीवन में सब कुछ करना जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी कभी भी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार नहीं करेगा...हैप्पी बर्थडे बेटा..माय टिम।" इसके साथ ही करीना ने हार्ट और बैलून के कई इमोजी भी बनाए हैं। 

फिलहाल, तैमूर के बर्थडे पर मनोरंजन जगत के अलावा पूरी दुनिया से उनके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। हम भी तैमूर को उनके बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको इनाया द्वारा तैमूर के लिए शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सलाह हो तो अवश्य दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis