By Shivakant Shukla Last Updated:
आज यानी 31 अक्टूबर 2021 को पूरी दुनिया में 'हैलोवीन डे' मनाया जा रहा है। हैलोवीन की रात को बच्चे अलग-अलग कॉस्टयूम पहनकर अपने पड़ोस में दावत की मांग के लिए दरवाजे की घंटी बजाते हैं। यह रस्म अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में सदियों से एक परंपरा रही है और अब इसे भारत देश में भी सेलिब्रेट किया जाने लगा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चे इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे अपने किड्स गैंग के साथ सेलिब्रेट करते हैं।
(ये भी पढ़ें- तैमूर अली खान के हमशक्ल जर्यान थापर: दोनों बच्चों की तुलना करने पर भड़का लोगों का गुस्सा)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) ने भी अपने दोस्तों के साथ इस दिन को खूब एंजॉय किया। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दरअसल, 30 अक्टूबर 2021 को सोहा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैलोवीन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इनाया अपने किड्स गैंग के साथ खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। फोटोज में इनाया खरगोश और बतख के ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं। वहीं, अन्य किड्स भी अलग-अलग कॉस्टयूम में देखे जा सकते हैं। यही नहीं, सोहा और उनके पति कुणाल खेमू भी व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। सोहा का तो चेहरा भी नहीं दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''डरो, बहुत डरो। हैलोवीन 2021।''
(ये भी पढ़ें- विराट-अनुष्का की बेटी वामिका ने मनाया अपना पहला हैलोवीन, तितली के कॉस्टयूम में दिखीं नन्ही परी)
इसके पहले, एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान की हैलोवीन पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। दरअसल, 29 अक्टूबर 2021 को तुषार कपूर और एकता कपूर ने अपने घर में अपने बच्चों लक्ष्य (तुषार कपूर के बेटे) और रवि (एकता कपूर के बेटे) के लिए हैलोवीन पार्टी आयोजित की थी। इसमें कई बच्चों के अलावा तैमूर खान भी नजऱ आए थे। टैरेस पार्टी के लिए, नन्हे तैमूर ने सफेद टी-शर्ट, डेनिम पैंट और और भूरे रंग के काउबॉय जूते पहने थे। तस्वीर में तैमूर के गाल पर भूतिया टैटू दिखाई दे रहा था।
फिलहाल, इनाया की ये क्यूट तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।