By Manali Rastogi Last Updated:
कहते हैं एक मां अपने बच्चे के जरिए दोबारा से अपना बचपन जीती है। बच्चे के साथ हो रहे हर अच्छे और बुरे वक्त में मां ही उसका साथ देती है। जब बच्चा किसी परेशानी में होता है, तो उसका हल मां के पास होता है। वहीं, बच्चे के खुशी के पल में भी एक मां सबसे ज्यादा खुश होती है। कुछ ऐसा ही आलम बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मां पिंकी रोशन (Pinkie Roshan) का भी है। एक एक्टर और निर्देशक राकेश रोशन की पत्नी होने के बाद भी पिंकी ने अपने बच्चों (ऋतिक और सुनैना) को हमेशा से एक आम जिंदगी देने की कोशिश की है।
वैसे पिंकी ऋतिक और सुनैना के साथ एक खास बांड शेयर करती हैं। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। फैमिली के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को पिंकी रोशन खूब एंजॉय करती हैं। उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है। ऐसे में एक बार फिर पिंकी बेटे ऋतिक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी की राह पर चलीं राधिका मर्चेंट, अबू जानी और संदीप खोसला के इस ऑउटफिट में ढहाया कहर)
दरअसल पिंकी इन दिनों राजस्थान के मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर रही हैं। यही नहीं, पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में पिंकी अपने बेटे ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ के गाने घुंघरू पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पिंकी ने राजस्थानी पगड़ी पहनी हुई थी। वीडियो में पिंकी अपनी दो रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही हैं। खास बात तो ये है कि पिंकी ने बेटे की फिल्म के पॉपुलर गाने पर स्लो मोशन में डांस किया। वो डांस को काफी एंजॉय कर रही थीं। पिंकी रोशन का लुक डांसिंग मूड के दौरान देखने वाला था। वैसे खुद राकेश रोशन ने उनके इस डांस वीडियो पर कमेंट करके लिखा, ‘दैट्स द वे’।
ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करने के अलावा पिंकी रोशन ने राजस्थान ट्रिप के दौरान अपनी बेटी सुनैना रोशन का बर्थडे भी काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। पिंकी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की है, जिसमें वो बेटी सुनैना और बाकि रिश्तेदारों के साथ आधी रात को बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस लगातार पिंकी के वीडियो और तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Birthday: इस वजह से शहनाज गिल ने छोड़ा था पेरेंट्स का साथ, बिग बॉस के जरिए जीता दिल)
आपको बता दें कि राकेश रोशन की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों में होती है। वहीं, ऋतिक रोशन भी अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में एक अलग धाक जमा चुके हैं। वो जितने बेहतरीन डांसर हैं, उतने ही अच्छे एक्टर भी हैं। हालांकि, उनकी बहन सुनैना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। इस मामले में सुनैना बिल्कुल अपनी मां पिंकी पर गई हैं। पिंकी को भी कैमरे के सामने आना बिल्कुल पसंद नहीं है। पिंकी को पिछली बार फ्रांस में पति राकेश रोशन के साथ वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया था। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड और टीवी की इन मम्मियों ने सिजेरियन डिलीवरी से दिया बच्चों को जन्म, यहां चेक करें पूरी लिस्ट)
फिलहाल, पिंकी रोशन को इस तरह से बेटे ऋतिक रोशन के गाने पर झूमते हुए देखकर फैंस काफी खुश हुए। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।