By Rinki Tiwari Last Updated:
अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) वर्तमान समय में एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में, एक बार फिर कथित लव बर्ड्स को मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ऋतिक रोशन तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। ऋतिक रोशन ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान संग शादी की थी, जिनसे उनका 2014 में तलाक हो गया था। सुजैन वर्तमान समय में कथित रूप से एक्टर अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। जबकि ऋतिक का नाम फिल्म ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ की एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है और अभिनेता लगातार इसमें फ्यूल डालने का काम कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने अपने 56 करोड़ रुपये के नए घर से लिविंग रूम की दिखाई झलक, खूबसूरती जीत लेगी दिल)
दरअसल, बीती रात यानी 4 फरवरी 2022 को ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई के फार्मर्स कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। ऋतिक जहां व्हाइट और ब्लू कलर की चेक शर्ट और स्किन कलर के पैंट के साथ कैप में हैंडसम लग रहे थे, वहीं ब्लू डेनिम और येलो कलर के टॉप में सबा खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि, कैफे से बाहर निकलते ही ऋतिक ने बिना झिझक सबा का हाथ थाम लिया था और अपनी कार में उन्हें प्रोटेक्टिव तरीके से बिठाया था।
ऋतिक और सबा की जोड़ी को एक तरफ फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ नेटिजंस उनके एज गैप को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन 48 साल के हैं, जबकि सबा 32 साल की हैं। ऐसे में उनके बीच 16 साल का एज गैप है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, "शेज़ 32 हेज़ 48।" वहीं एक ने लिखा, "बुढ्ढा नई लड़कियों को पकड़ रहा है। अच्छा है।" एक यूजर ने कमेंट किया, "ऐसा लगता है जैसे डैडी अपने बच्चे को उसका हाथ पकड़ने के लिए कह रहे हैं।" एक अन्य ने कमेंट किया कि, "इसकी बेटी की उम्र की लग रही है"।
कुछ दिनों पहले भी ऋतिक और सबा को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इस दौरान भी ऋतिक रोशन, सबा का हाथ थामे हुए नजर आए थे। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, ऋतिक और सबा वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पोर्टल के एक सूत्र ने बताया था कि, “डुग्गू (ऋतिक) अपने निजी जीवन को गुप्त रखना पसंद करते हैं। वह कुछ समय से अभिनेत्री सबा आजाद को चुपचाप डेट कर रहे हैं और आखिरकार उनके साथ सार्वजनिक रूप से पेश होने की स्थिति में हैं। वे एक साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।”
(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने मेहंदी में पहना 55 हजार का बंधनी लहंगा, प्री-वेडिंग सेरेमनी में लगीं खूबसूरत)
‘इंडिया टुडे’ को एक सूत्र ने ऋतिक और सबा की पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया था। सूत्र के मुताबिक, "ऋतिक रोशन और सबा आजाद पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अपनी पहली मुलाकात के बाद, ऋतिक और सबा संपर्क में रहे और हाल ही में, डिनर पर मिले। दोनों ने रात के खाने पर अपने काम पर भी चर्चा की।"
(ये भी पढ़ें- दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद संग वेडिंग प्लान पर की बात, कहा- 'हम इसे जल्द होते हुए नहीं देख रहे हैं')
फिलहाल, ऋतिक और सबा की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, ऋतिक कब आधिकारिक तौर पर सबा के साथ अपना रिश्ता कबूलते हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।