By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी शालिनी सिंह तलवार (Shalini Talvar Singh) द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच शालिनी का एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने ससुर पर उन्हें गलत तरीके से छूने की बात कही है। आइए आपको बताते हैं कि, उन्होंने क्या आरोप लगाए हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम' (The Protection of Women from Domestic Violence Act) के तहत पति हनी सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद हनी सिंह को नोटिस भेजकर उनसे 28 अगस्त 2021 से पहले इस मामले में जवाब मांगा गया है। शालिनी ने सिंगर के अलावा सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह पर भी कुछ आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। यही नहीं, शालिनी ने इस मामले में 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की भी मांग की है।
(ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के टॉप 5 सिंगर्स की लव लाइफ: एक से बढ़कर एक है इनकी प्रेम कहानी)
केस दर्ज होने के बाद से ही ये खबर मीडिया में आग की तरह फैल रही है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा के अलावा शादी के बाद कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। शालिनी ने यहां तक कहा है कि, उनके साथ जानवरों जैसा सलूक होता था। 'जी न्यूज' की एक रिपोर्ट की मानें तो, शालिनी ने अपने ससुर पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में दावा किया है कि, 'जब वो कपड़े बदल रही होती थीं, तो उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में आ जाते थे और चेस्ट पर गलत तरीके से हाथ लगाते थे।'
(ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने हनी सिंह के गाने पर किया डांस, देखें वीडियो)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, शालिनी ने कोर्ट से अपनी मांग रखी है कि, हनी सिंह दिल्ली में उनके किराए पर लिए फ्लैट के लिए हर महीने 5 लाख रुपए का इंतजाम करें, ताकि वो अपनी मां के बजाए खुद पर निर्भर हो सकें। इसके अलावा, शालिनी ने हनी सिंह को साझा गृहस्थी किसी को बेचने से रोक की भी मांग की है। शालिनी ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि, उन्हें एक सुरक्षा अधिकारी दिया जाए, जिनके साथ जाकर वो अपने ससुराल से अपना सारा कीमती सामान प्राप्त कर सकें।
(ये भी पढ़ें: 7 साल डेट के बाद 15 साल छोटी एक्ट्रेस से सिंगर सोनू निगम ने रचाई है शादी, पढ़ें इनकी लव स्टोरी)
यहां आपको बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी स्कूल फ्रेंड्स रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को साल 2001 से जानते हैं और तभी से डेट भी कर रहे थे। दोनों ने करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जनवरी 2011 को सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी। शादी के बाद हनी सिंह की कई महिलाओं संग अफेयर की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि, सिंगर ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा।
फिलहाल, पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। तो शालिनी द्वारा हनी सिंह के पिता पर लगाए गए इस गंभीर आरोप पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।