By Rinki Tiwari Last Updated:
फेमस सिंगर, रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया हेडलाइंस में छाए हुए हैं। हनी सिंह के खिलाफ उनकी वाइफ शालिनी तलवार सिंह (Shalini Talvar Singh) ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद सिंगर को नोटिस भेजा गया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब मांगा गया है।
दरअसल, 3 अगस्त 2021 को शालिनी सिंह ने तीस हजारी कोर्ट में अपने पति हनी सिंह के खिलाफ 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम' (The Protection of Women from Domestic Violence Act) के तहत मामला दर्ज कराया है। उन्होंने हनी सिंह और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी ने सिंगर के अलावा सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
(ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने अम्मी अमृता सिंह और अब्बू सैफ से मांगी माफी, कहा- 'सॉरी, नाक काट दी मैंने')
हनी सिंह की वाइफ शालिनी ने अपनी याचिका में बताया है कि, उनके पति यानी सिंगर कोई भी शो और म्यूजिक एल्बम करते थे, तो वो सिर्फ कैश पेमेंट लेते थे और वो कभी भी अपनी वाइफ को अपनी सैलरी के बारे में नहीं बताते थे और ना ही उन्हें पैसे देते थे। शालिनी के मुताबिक, हनी सिंह अपने द्वारा कमाए हुए पैसों का एक-एक प्रतिशत अपने माता-पिता को देते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने फाइनेंशियल बैकग्राउंड के बारे में उन्हें नहीं बताया।
साल 2011 में हनी सिंह ने शालिनी के साथ शादी की थी। सिंगर की पत्नी के मुताबिक, शादी के आसपास ही हनी सिंह का करियर बना था और टॉप स्टार बनते ही उनका व्यवहार अचानक बदल गया था। यहां तक कि, जब वे अपने हनीमून के लिए विदेश गए थे, तब सिंगर उन्हें होटल में छोड़कर कहीं चले गए थे और जब उनकी वाइफ ने इसके बारे में पूछा, तो हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें मुंह बंद करने के लिए कहा था।
यही नहीं, अपनी याचिका में शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। शालिनी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि, यात्रा और काम करते समय हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ लगातार आकस्मिक यौन संबंध बनाए। अपने अवैध संबंधों और यौन इरादों को आगे बढ़ाने के लिए हनी सिंह ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपनी शादी के बारे में खुलासा नहीं किया। एक बार जब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड की थी, तब सिंगर ने उन्हें बेरहमी से मारा था। एक बार तो हनी सिंह ने अपनी पत्नी के सिर पर शराब की बोतल तक मार दी थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी सिंह ने 'घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम' के तहत कोर्ट से सुरक्षा और आवसीय आदेश की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हनी सिंह से दिल्ली में सुविधाओं से लैस घर और हर महीने 5 लाख रुपए देने की मांग की है। इसके आगे शालिनी ने सिंगर को वैवाहिक घर को बेचने या अलग-थलग करने और दहेज की वस्तुएं बेचने से रोकने के लिए निर्देश देने की भी मांग की है। शालिनी ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि, उन्हें एक सुरक्षा अधिकारी दिया जाए, जिनके साथ जाकर वो अपने ससुराल से अपना सारा कीमती सामान प्राप्त कर सकें। शालिनी ने अपने पति हनी सिंह से नुकसान भरपाई के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की है।
(ये भी पढ़ें- दिशा परमार सिंदूर ना लगाने पर हुईं ट्रोल, तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब)
हनी सिंह और शालिनी स्कूल फ्रेंड्स रह चुके हैं। दोनों एक-दूसरे को साल 2001 से जानते हैं और तभी से डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी भनक अपने स्कूल मेट्स तक को नहीं पड़ने दी थी। इस बीच हनी सिंह अपनी पढ़ाई के लिए यूके भी गए थे, लेकिन शालिनी से उन्होंने अपना रिश्ता बरकरार रखा था। दोनों ने करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सिख रीति-रिवाज से दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 23 जनवरी 2011 को शादी कर ली थी। शादी के बाद हनी सिंह का कई महिलाओं संग अफेयर की खबरें सामने आती रहती थीं। हालांकि, सिंगर ने इस पर कभी कुछ नहीं कहा।
24 फरवरी 2021 तक शालिनी सिंह के इंस्टाग्राम फीड पर सब कुछ नॉर्मल देखने को मिलता था, लेकिन 30 मई 2021 को उन्होंने भावनात्मक शोषण पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘(भावनात्मक शोषण) किसी की पहचान का विध्वंस है। और यह उनके मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक अंतरात्मा का दुरुपयोग है।’ इसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था, ‘#word #reality #cruelty’।
इसके बाद से ही शालिनी घरेलू हिंसा पर लगातार पोस्ट कर रही थीं। उन्होंने 24 जून 2021 को एक क्वोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बद्तमीज हो गई जब बोल पड़ी।’ इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि, हम समाज के किस वर्ग के हैं, अमीर या गरीब शिक्षित या अशिक्षित, आप प्रसिद्ध हैं या नहीं, अत्याचारों के सामने महिलाओं की दुर्दशा समान है। #कठोरता #narcissisticabuse’।
इसके अलावा उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा है, ‘किसी के द्वारा खुलेआम झूठ बोलने के लिए कभी उसे क्षमा न करें। यह केवल उनके चरित्र की कमी, अखंडता, छल और बुरी मानसिकता को साबित करता है।’ इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘#lessonslearnedinlife #wronged #dangerousminds’।
(ये भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस का हाथ पकड़े घूमने निकलीं किम शर्मा, लोगों ने इसलिए किया ट्रोल)
फिलहाल, हनी सिंह का अभी इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। खैर! इस बात में कितनी सच्चाई है, ये वो दोनों ही अच्छे से जानते हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।