ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रोमांटिक डिनर डेट पर पहुंची हिना खान, शेयर की क्यूट फोटोज

हिना खान (Hina Khan) और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) बीती रात एक बेहद ही रोमांटिक डिनर डेट पर पहुंचे थे। जहां देखिए दोनों ने कैसे लुटाया एक-दूसरे पर अपना प्यार।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रोमांटिक डिनर डेट पर पहुंची हिना खान, शेयर की क्यूट फोटोज

प्यार एक बेहद ही खूबसूरत एहसास है जिसे लफ्जो में बयां कर पाना बेहद ही मुश्किल हैं अब चाहे खुशी हो या फिर गम उसकी मौजूदगी ही हमारी जिंदगी में काफी होती है। ऐसा ही कुछ हाल हिना खान (Hina Khan) का भी होता है जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ होती हैं। तब वो दुनिया की सारी परेशानियां और कामकाज को छोड़ सिर्फ और सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ ही रहना और हर पल जीना पसंद करती हैं। हिना खान बीती रात अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ फुर्सत के पल बिताती हुईं नजऱ आईं थी। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड संग डिनर डेट पर पहुंची थीं, जिसे उन्होंने काफी एंजॉय किया।

एक्ट्रेस ने खुद अपनी डिनर डेट से जु़ड़ी कुछ शानदार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीरों में हिना खान और रॉकी जायसवाल एक दूसरे की कम्पनी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों के चेहरे की खुशी इस बात को साफ़ जाहिर कर रही हैं। तस्वीरों में हिना खान और रॉकी एक दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपनी डिनर डेट पर जहां हिना खान ब्लैक कलर के टॉप और जींस में नजर आई। वहीं, रॉकी भी काफी हैंडसम लुक में नजर आए हैं। (ये भी पढ़ें: तलाक के 5 साल बाद भी मजबूत है ऋतिक रोशन-सुजैन खान का रिश्ता, ये रहा सबूत )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक तस्वीर में हिना खान ने रॉकी को अपने गले लगाया हुआ है जिसमें रॉकी जायसवाल काफी शर्माते हुए दिखाई दिए। अपनी डिनर डेट के वक्त हिना खान रॉकी के साथ काफी रोमांटिक होती हुईं नजर आईं। वहीं, रॉकी भी हिना के प्यार में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए हैं। हिना खान की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। इस तस्वीर को पसंद करते हुए हिना खान के फैंस ने उन्हें बेस्ट कपल बताया है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि हिना खान आजकल अपने काम में काफी बिजी चल रही हैं। शूटिंग के साथ साथ हिना खान अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। भले ही हिना खान अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों न हो जाए, लेकिन वह रॉकी को समय देना कभी नहीं भूलतीं हैं। एक्ट्रेस हाल ही में म्यूजिक एल्बम रांझणा में नजर आईं थी, जिसे देखने के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी काफी खुश हुए थे। इस बारे में खुद हिना खान ने एक इंटरव्यू में भी बताया था। (ये भी पढ़ें: मौनी रॉय ने सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड संग मनाया नए साल का जश्न, सेलिब्रेशन के बाद क्यों डिलीट की तस्वीरें )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

हिना खान से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी का म्यूजिक वीडियो रांझणा देखने के बाद कैसा रिएक्शन था? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि रॉकी उनके म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने पर काफी खुश हुए थे। यहां तक की उन्होंने इस बात का जश्न भी मनाया। इस कपल के रोमांस को देखने के बाद उनके फैंस के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर कब ये दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे? इसका जवाब देते हुए हिना खान ने कहा था कि वो तीन साल से पहले शादी नहीं करेंगी। हिना खान ने ये बात 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कही थी। ऐसे में ये बात कहे हुए हिना खान को कई साल बीत चुके हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो अब अपनी शादी को लेकर कुछ सोच सकती हैं। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे हिना खान भले ही काम में कितनी भी व्यस्त रहती हों लेकिन वह रॉकी को समय देना कभी नहीं भूलतीं। आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती हैं हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis