ढोल की ताल पर यूं नाचती नजर आईं हिना खान, ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग लोहड़ी के त्योहार पर ऐसे मचाया धमाल

हिना खान (Hina Khan) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लोहड़ी (Lohri 2020) का त्योहार मनाते हुए की कुछ वीडियो शेयर की हैं, जिसमें देखिए कैसे ढोल की ताल पर ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) संग नचाती दिखीं एक्ट्रेस।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

ढोल की ताल पर यूं नाचती नजर आईं हिना खान, ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग लोहड़ी के त्योहार पर ऐसे मचाया धमाल

चाहे गणेश चतुर्थी हो या फिर ईद-दीवाली टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हर त्योहार को पूरे दिल से मनाती हुईं नजर आती हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करती हुईं दिखाई दीं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भले ही कितनी बिजी क्यों न हो, लेकिन वो कभी भी इसका असर अपनी पर्सनल लाइफ पर पड़ने नहीं देती हैं। हिना खान हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) संग लोहड़ी (Lohri 2020) का त्योहार मनाती हुईं दिखाई दी। हर त्योहार की तरह इस त्योहार को भी एक्ट्रेस ने पूरे मन और खुशी के साथ मनाया, जिससे जुड़े वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

जल्द ही फिल्म हैक्ड के जरिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस हिना खान लोहड़ी के मौके पर अलग ही अंदाज में नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर लोहड़ी सेलिब्रेशन की खुशी साफ देखने को मिल रही थी। अपने प्यार रॉकी जायसवाल संग मिलकर एक्ट्रेस हर पल को खूब एंजॉय करती हुईं दिखाई दी। इस दौरान एक्ट्रेस येलो कलर का टॉप पहने हुए बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। हिना खान शेयर किए गए वीडियो में डांस करती हुईं भी दिखाई दी। फैंस को हिना खान का ये अंदाज काफी पसंद भी आया। (ये भी पढ़ें: जर्सी के सेट पर घायल होने के बाद शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत संग ऐसे मनाई लोहड़ी, यहां देखिए तस्वीरें )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  हिना खान इंडियन टेलीविजिन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एकता कपूर के सीरियल कसौटी ज़िंदगी की 2 में कोमोलिका की भूमिका निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने एक और हिट टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है भी किया है। वहीं, हाल ही में एक टास्क के लिए वह बिग बॉस के घर भी पहुंची थीं। हिना खान एक नहीं बल्कि कई बार बिग बॉस 13 में किसी न किसी चीज का प्रमोशन करती हुईं नजर आ चुकी हैं।

चलिए एक बार फिर बात करते हैं बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की। हिना और रॉकी दोनों ऐसे कपल है जोकि अपने फैंस को कभी भी कपल गोल्स देना नहीं भूलते हैं। हाल ही में हिना खान अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी संग एक रोमांटिक डिनर डेट एंजॉय करती हुईं दिखाई दी थीं। (ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन की भाभी चारु आसोपा ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, देखिए पति संग कुछ शानदार तस्वीरें )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अपनी डिनर डेट से जुड़ी तस्वीरें हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड संग बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आई थीं। अपनी डिनर डेट पर जहां हिना खान ब्लैक कलर के टॉप और जींस पहने बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। वहीं, रॉकी भी काफी हैंडसम लुक में नजर आ रहे थे। एक तस्वीर में हिना रॉकी को गले लगाती हुईं दिखाई दी थीं। इस दौरान रॉकी काफी शर्माते हुए दिखे थे। हिना और रॉकी की इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इसके अलावा एक्ट्रेस हाल ही में म्यूजिक एल्बम रांझणा में नजर आईं थीं, जिसे देखने के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी काफी खुश हुए थे। इस बारे में खुद हिना खान ने एक इंटरव्यू में बताया था। एक्ट्रेस का कहना था कि रॉकी उनके म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने पर काफी खुश हुए थे। यहां तक की उन्होंने इस बात का जश्न भी मनाया था। (ये भी पढ़ें: जर्सी की शूटिंग के वक्त शाहिद कपूर को लगी गंभीर चोट, खबर मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचीं मीरा राजपूत)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

वैसे आपको हिना खान और रॉकी जायसवाल के लोहड़ी जश्न से जुड़े वीडियो कैसे लगे हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis