'FIR' फेम विपुल रॉय ने गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को दिया रोमांटिक सरप्राइज, जल्द करेंगे शादी

टीवी एक्टर विपुल रॉय हाल ही में, अपनी गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी से दो साल बाद मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी लेडी लव को स्पेशल सरप्राइज दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Deeksha Priyadarshi Last Updated:

'FIR' फेम विपुल रॉय ने गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को दिया रोमांटिक सरप्राइज, जल्द करेंगे शादी

शादियों का सीजन चल रहा है और पिछले कुछ महीनों में हमने कई मशहूर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स को शादी के बंधन में बंधते देखा है। श्रद्धा आर्या-राहुल नागल से लेकर अंकिता लोखंडे-विक्की जैन तक, कई फेमस हस्तियों ने 2021 में अपने जीवन की नई शुरुआत की है। नए साल की शुरुआत के साथ इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। टीवी शो 'एफआईआर' फेम विपुल रॉय (Vipul Roy) जल्द अपनी लेडीलव मेलिस एटिसी (Melic Atici) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

vipul

विपुल और मेलिस पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मेलिस अमेरिका में एक आईटी कंपनी चलाती हैं। दोनों ने अगस्त 2019 में इस्तांबुल में सगाई की थी और साल 2020 में उनका शादी करने का प्लान था, लेकिन महामारी के कारण उन्हें अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा था। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी के एक नए फेज की शुरुआत करने वाले हैं।

VIPUL

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने की BF रोहमन के साथ ब्रेकअप की पुष्टि, कहा- 'रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था')

'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता विपुल रॉय को हाल ही में, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। विपुल अपनी मंगेतर मेलिस एटिसी को लेने मुंबई एयरपोर्ट गए थे, जहां कपल अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित दिख रहा था। आपको मालूम हो कि, जनवरी 2020 में मेलिस के सैन फ्रांसिस्को जाने के बाद कपल लगभग दो साल से अलग था। महामारी और यात्रा प्रतिबंधों के कारण मेलिस वापस नहीं लौट सकी थीं।

VIPUL

'ई-टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, विपुल ने मेलिस के लिए सरप्राइज प्लान किया था, क्योंकि वह दो साल बाद उन्हें मिलने जा रहे थे। 'एफआईआर' अभिनेता बेसब्री से एयरपोर्ट के एग्जिट गेट पर मेलिस के आने का इंतजार कर रहे थे। विपुल अपनी लविंग लेडी के लिए गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता लेकर आए थे। जब दोनों मिले, तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे थे।

VIPUL

(ये भी पढ़ें- विवेक ओबेरॉय ने पिता सुरेश से कही थी सरनेम छोड़ने की बात, एक्टर ने संघर्ष के दिनों ​को किया याद)

जब मेलिस से मुंबई आने की फीलिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुंबई वापस आना एक सपने के सच होने जैसा है।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेलिस को स्पेशल फील करवाने के लिए विपुल ने मेलिस का स्वागत रोमांटिक अंदाज में वेलकम कार्ड के साथ किया था। इसके अलावा, विपुल ने मेलिस का कमरा भी बेहद सुदर ढंग से सजाया था। 

CARD

आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद विपुल और मेलिस 13 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग की है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद होंगे। कपल की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार होगी। मेहमानों की लिस्ट की बात करें, तो रवि दुबे, सरगुन मेहता, सोनू निगम, दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, जय भानुशाली, माही विज, गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, कीकू शारदा, जॉनी लीवर जैसे लोकप्रिय कलाकार इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।

VIPUL

(ये भी पढ़ें- सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल संग संगाई को किया कंफर्म, कहा- '2022 में कर सकते हैं शादी')

फिलहाल, हमें कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।
 

BollywoodShaadis